फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Photos: कार ठीक से चलाने के लिए कहा तो एमबीए छात्र को मार डाला... 20 मीटर पीछा कर चाकू से किए ताबड़तोड़ वार

Tue, 12 Nov 2024 03:18 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ Published by: शाहरुख खान Updated Tue, 12 Nov 2024 03:18 PM IST
सार

कार ठीक से चलाने के लिए कहा तो एमबीए छात्र की चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई। छात्र प्रियांशु मेरठ के पल्लवपुरम के व्यापारी का इकलौता बेटा था। 

विज्ञापन
Meerut News MBA Student Stabbed to Death After Argument With Car Driver in Ahmedabad
मेरठ के छात्र का कत्ल - फोटो : अमर उजाला
मेरठ के पल्लवपुरम की तिरुपति गार्डन कॉलोनी निवासी एमबीए के छात्र प्रियांशु जैन (24) की गुजरात के अहमदाबाद में कार सवारों ने सरेराह चाकू से गोदकर हत्या कर दी। प्रियांशु की बाइक में कार की टक्कर लगने पर उसने चालक से विरोध जताया था। इसके बाद कार सवारों ने करीब दो सौ मीटर पीछा कर वारदात को अंजाम दिया। प्रियांशु अहमदाबाद के मुद्रा इंस्टीट्यूट ऑफ कम्युनिकेशन में पढ़ाई कर रहे थे। 


लावड़ रोड पर तिरुपति गार्डन में पंकज जैन अपने परिवार के साथ रहते हैं। परिवार में पत्नी रीनू जैन, बड़ी बेटी गितिका जैन के अलावा बेटा प्रियांशु था। पंकज का शारदा रोड पर रोक्सी इंडस्ट्रीज के नाम से ट्रैक्टर के स्पेयर पार्ट्स का शोरूम है। पत्नी रीनू गृहिणी हैं। बेटी गीतिका की शादी हो चुकी है। वह गुरुग्राम में एक मल्टीनेशनल कंपनी में कार्यरत है।
Meerut News MBA Student Stabbed to Death After Argument With Car Driver in Ahmedabad
प्रियांशु का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
दिवाली की छुट्टी पर घर आया था प्रियांशु 
प्रियांशु जैन ने अहमदाबाद के कॉलेज में दो वर्ष पूर्व एमबीए में प्रवेश लिया था। थापरनगर निवासी छात्र के मौसा राजीव गोयल ने बताया कि प्रियांशु दिवाली की छुट्टी पर घर आया था। दिवाली मनाने के बाद वह चार नवंबर को कॉलेज चला गया था। रविवार दोपहर प्रियांशु ने अपने परिजनों से फोन पर बात की थी और दोबारा जल्दी घर आने के लिए कहा था। राजीव गोयल ने बताया कि रविवार रात प्रियांशु अपने दोस्त पृथ्वीराज परीक्षितदास महापात्रा के साथ बाइक से एक बेकरी पर केक लेने गया था। 
Meerut News MBA Student Stabbed to Death After Argument With Car Driver in Ahmedabad
प्रियांशु के घर मौजूद पुलिस - फोटो : अमर उजाला
कार से बाइक की टक्कर
केक खरीदने के बाद दोनों छात्र बाइक से हॉस्टल लौट रहे थे। इसी बीच बोपल चौराहे के पास एक कार से उनकी बाइक की टक्कर लग गई। प्रियांशु ने चालक से कार सही से चलाने की बात कही थी। दोनों दोस्त बाइक लेकर हॉस्टल की ओर निकल गए। आरोपी कार सवारों ने लगभग 200 मीटर पीछा किया और ओवरटेक कर उनकी बाइक रुकवा ली। इसके बाद दोनों पक्षों में कहासुनी हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Meerut News MBA Student Stabbed to Death After Argument With Car Driver in Ahmedabad
गमगमीन प्रियांशु का परिवार - फोटो : अमर उजाला
कार सवार युवकों ने चाकू से प्रियांशु पर ताबड़तोड़ वार किए। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी फरार हो गए। घायल छात्र को अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां छात्र को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया था। अहमदाबाद पुलिस ने परिजनों को फोन कर घटना की जानकारी दी। युवक की मौत की सूचना मिलने के बाद परिजनों का बुरा हाल हो गया। पल्लवपुरम पुलिस टीम छात्र के घर पहुंची। यहां पुलिस ने पूरे मामले की जानकारी ली।
विज्ञापन
Meerut News MBA Student Stabbed to Death After Argument With Car Driver in Ahmedabad
प्रियांशु का घर - फोटो : अमर उजाला
दोस्त ने दर्ज कराई घटना की रिपोर्ट
प्रियांशु के दोस्त पृथ्वीराज ने बोपल पुलिस स्टेशन में अज्ञात कार चालकों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस अधीक्षक अहमदाबाद ग्रामीण ने बताया कि बाइक सवार छात्र बेकरी से केक खरीद कर हॉस्टल जा रहे थे। रास्ते में कार सवारों से कहासुनी हो गई। छात्र बाइक लेकर आगे निकल गए थे। आरोपी ने पीछा कर छात्रों की बाइक रोक ली थी। आरोपी चालक ने छात्रों के साथ गाली-गलौज करते हुए मारपीट की। इसके बाद कार से चाकू निकाल कर प्रियांशु पर छह से ज्यादा वार किए।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed