{"_id":"6141c08c8ebc3e6990787900","slug":"meerut-murder-news-frind-gives-death-to-his-friend-instead-of-slapin-meerut-four-arrested","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"थप्पड़ के बदले दी मौत: कोल्ड ड्रिंक पिलाई, समोसा खिलाया, फिर जिगरी दोस्त को उतारा मौत के घाट, तस्वीरें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
थप्पड़ के बदले दी मौत: कोल्ड ड्रिंक पिलाई, समोसा खिलाया, फिर जिगरी दोस्त को उतारा मौत के घाट, तस्वीरें
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
Published by: Dimple Sirohi
Updated Wed, 15 Sep 2021 07:41 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
हिमांशु हत्याकांड, मेरठ
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
मेरठ के सरूरपुर थाना क्षेत्र के करनावल निवासी हिमांशु उर्फ गौरव चौधरी की हत्या थप्पड़ का बदला लेने के लिए की गई थी। दोस्त ने ही अन्य साथियों के साथ मिलकर हत्याकांड को अंजाम दिया था और उसके शव, बाइक व मोबाइल को नारंगपुर के पास नाले में फेंक दिया था। पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार करते हुए इसका खुलासा किया। पुलिस ने चारों आरोपियों को बुधवार को जेल भेज दिया।
एसपी देहात केशव कुमार ने बताया कि सरूरपुर थाना क्षेत्र के कस्बा करनावल निवासी हिमांशु उर्फ गौरव चौधरी (30 वर्ष) पुत्र शैलेश चौधरी मोदीनगर में रहता था। दोस्त अंकित ने हिमांशु से 35 हजार रुपये उधार लिए थे। अंकित ने पैसे नहीं दिए तो हिमांशु ने उसे थप्पड़ मार दिया था। अंकित ने थप्पड़ मारने की बात अपने दोस्त कपिल, विराट उर्फ विनीत, आकाश व अंकुश को बताई। अंकित ने दोस्त को बताया कि हिमांशु, विराट का अपहरण करना चाहता है। क्योंकि विराट के पिता की हत्या के बाद समझौते में मिले 10 लाख रुपये वसूल सके। अंकित ने दोस्तों के साथ हिमांशु को मारने की योजना बनाई। पुलिस ने 50 दिन बाद मामले का खुलासा करते हुए विनीत उर्फ विराट, आकाश, कपिल, अंकित निवासी करनावल को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। जबकि अंकुश अभी फरार है।
2 of 5
हिमांशु हत्याकांड, मेरठ
- फोटो : अमर उजाला
ऐसे दिया था वारदात को अंजाम
26 जुलाई को हिमांशु मोदीनगर से अपने घर करनावल आ रहा था। करनावल कस्बे के बाहर ही अंकित अपने साथी विराट, आकाश, कपिल और अंकुश के साथ इंतजार कर रहा था।
3 of 5
हिमांशु हत्याकांड, मेरठ
- फोटो : अमर उजाला
रात के आठ बजे हिमांशु अपनी बुलेट से पहुंचा। उन्होंने उसे रोक लिया और सतीश की ट्यूबवेल पर ले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
हिमांशु हत्याकांड, मेरठ
- फोटो : अमर उजाला
हिमांशु को कोल्डड्रिंक पिलाने और समोसा खिलाने के बाद सभी ने उसकी पिटाई की। गला घोंटकर गन्ने के खेत में फेंक दिया। मरा समझकर वह उसे बाइक पर लेकर नारंगपुर नाले के पास पहुंचे। वहां विराट ने उसके सीने में कई बार चाकू घोंपा और उसके शव, बाइक व मोबाइल को नाले में फेंक दिया।
विज्ञापन
5 of 5
हिमांशु हत्याकांड, मेरठ
- फोटो : अमर उजाला
थाना प्रभारी दिनेश प्रताप सिंह ने बताया कि नारंगपुर के नाले से मृतक की बाइक को बरामद कर लिया है। फरार आरोपी की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।