फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Five children were buried in mud after falling into a ditch dug in Lakhimpur Kheri one died

लखीमपुर खीरी में दर्दनाक हादसा: खोदी गई खाई में गिरे पांच बच्चे, मिट्टी में दबने से एक की मौत और चार घायल

Wed, 19 Mar 2025 03:43 PM IST
आकाश दुबे संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Published by: आकाश दुबे Updated Wed, 19 Mar 2025 03:43 PM IST
सार

सड़क निर्माण के लिए किनारे आठ से दस फीट गहरी खाई खोदकर उसमें से जेसीबी से मिट्टी निकाली जा रही है। गांव के बच्चे अक्सर खेतों के किनारे खेलते हैं या फिर गाय, बकरी आदि चराने जाते हैं। ऐसे में यहां आगे भी हादसे की आशंका बनी रहेगी।

विज्ञापन
Five children were buried in mud after falling into a ditch dug in Lakhimpur Kheri one died
सड़क किनारे खोदी गई खाई में गिरने से बच्चे की मौत - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी जिले के मैलानी के निकटवर्ती गांव राजामंडी में सड़क निर्माण के लिए खोदी गई खाई में मंगलवार की शाम पांच बच्चे गिरकर मिट्टी में दब गए, जिसमें एक बच्चे की मौके पर ही मौत हो गई और चार बच्चों को ग्रामीणों ने जिंदा निकाल लिया। उनके भी गुम चोटें आई हैं। बिना पुलिस कार्रवाई के शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया।

विज्ञापन

मैलानी से टेढ़वा पुल तक सड़क चौड़ीकरण का काम ठेकेदार की ओर से कराया जा रहा है। चौड़ीकरण के लिए सड़क के किनारे से जेसीबी से मिट्टी खोदी जा रही है। ग्राम पंचायत सुआबोझ के गांव राजामंडी के पास करीब दस फीट गहरी खाई खोदी है। यहां पर गांव के दस से बारह वर्ष के पांच बच्चे सचिन पुत्र सूरज, सचिन पुत्र रघुवीर, प्रेम पुत्र सोनू, आर्यन पुत्र छत्तीस, निखिल पुत्र भोला शाम को अन्य साथियों के साथ खेत में खेल रहे थे। इसी बीच खेत की मिट्टी दरकने से ये पांचों खाई में गिर गए और ऊपर से गिरी खेत की मिट्टी में सभी में दब गए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

पास में खेल रहे अन्य बच्चों ने चीख-पुकार मचाई तो श्रीकिशन सहित अन्य ग्रामीण मौके पर पहुंचे और मिट्ठी में दबे बच्चों को निकाला, लेकिन तब तक सचिन पुत्र सूरज की मौत हो चुकी थी। सचिन की मौत की खबर पाकर उसकी मां दहाड़ मारकर रोने लगी। अन्य परिजनों का भी रो-रोकर बुरा हाल हो गया। एसओ निराला तिवारी ने बताया कि परिजन की ओर से कोई तहरीर नहीं दी गई। परिजनों ने बिना किसी कार्रवाई शव का अंतिम संस्कार कर दिया है।

विज्ञापन

ननिहाल में रहता था सचिन
सचिन राजामंडी में अपने नाना राम सिंगार के यहां रहकर पढ़ाई करता था। पलिया निवासी उसके पिता सूरज पुणे में रहकर नौकरी करते हैं। अचानक हुए हादसे की खबर पाकर वह हवाई जहाज से चलकर यहां पहुंचे और बेटे का शव देखकर फफक पड़े। बिना कोई पुलिस कार्रवाई के परिजन ने सचिन के शव का अंतिम संस्कार कर दिया।

गहरी खाई से और हादसों की आशंका
सड़क निर्माण के लिए किनारे आठ से दस फीट गहरी खाई खोदकर उसमें से जेसीबी से मिट्टी निकाली जा रही है। गांव के बच्चे अक्सर खेतों के किनारे खेलते हैं या फिर गाय, बकरी आदि चराने जाते हैं। खाई काफी गहरी होने से मंगलवार की शाम को पांच बच्चे खाई में गिर गए, जिसमें एक बच्चे की मौत हो गई। लिहाजा गहरी खाई से भविष्य में और हादसों की आशंका बनी हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed