उत्तर प्रदेश के मेरठ जनपद में गुरुवार को एक बड़ी वारदात को अंजाम दिया गया। बदमाशों ने किसी चौराहे या रोड पर नहीं बल्कि व्यापारी के घर के अंदर बेडरूम में घुसकर दंपती पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसा दीं। इस दौरान व्यापारी अपनी और पत्नी की जिंदगी की भीख मांगता रहा लेकिन, बदमाशों का दिल नहीं पसीजा। वहीं, दंपती की चीख-पुकार व गोलियों की आवाज से आसपास के लोगों में अफरा-तफरी मच गई।
बताया गया कि गोली लगने से व्यापारी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उनकी पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गई हैं। इस दौरान दूसरे कमरे से मौके पर पहुंची पोती को भी बदमाशों ने गनप्वाइंट पर लेकर बंधक बना दिया।
2 of 9
मौके पर पहुंची पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
इसके बाद बदमाशों ने व्यापारी के छोटे बेटे को बंधक बनाकर घर में नगदी व जेवर लूट लिए और मौके से फरार हो गए।
ब्रह्मपुरी थाना क्षेत्र में फैली दंपती के मर्डर की खबर
बताया गया कि गुरुवार सुबह ब्रह्मपुरी थाना क्षेत्र में दंपती के मर्डर की सूचना फैल गई। तेजी से वायरल हुई इस खबर से लोगों में दहशत पैदा हो गई। उधर, डबल मर्डर की सूचना मिलने पर पुलिस अधिकारियों में भी हड़कंप भी मच गया। इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची तो पता चला कि व्यापारी की मौत हो गई है, जबकि उनकी पत्नी अभी गंभीर रूप से घायल हैं।
4 of 9
जांच करती पुलिस।
- फोटो : अमर उजाला
पुलिस ने आनन-फानन महिला को अस्पताल में भर्ती कराया। फिलहाल अस्पताल में महिला का उपचार चल रहा है। पुलिस भी घटना के सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है। एसएसपी रोहित सिंह सजवाण ने भी मौके पर पहुंच कर घटना की जानकारी ली।
5 of 9
जांच करती पुलिस।
- फोटो : अमर उजाला
घर में घुसकर बरसाईं गोलियां
मृतक धन कुमार जैन (70) अपनी पत्नी अंजू जैन व परिवार के साथ ब्रह्मपुरी क्षेत्र में रहते थे। बताया गया कि गुरुवार सुबह बदमाशों ने उन पर घर में घुसकर गोलियां बरसा दीं। हमले में पति-पत्नी घायल होकर जमीन पर गिर पड़े। इस दौरान मौके पर ही धन कुमार की मौत हो गई।