फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

खुली पोल: चंद घंटे की बारिश में लबालब हुई मेरठ की सड़कें, गंदे पानी से गुजरने को मजबूर हुए लोग

Mon, 19 Jul 2021 01:31 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Mon, 19 Jul 2021 01:31 PM IST
सार

नाले और सड़क खुदी होने से लोगों को आने-जाने में काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। गुदड़ी बाजार इलाके से आने वाला गंदा पानी गलियों में भरा हुआ है।

विज्ञापन
Meerut: Meerut roads gets submerged in a few hours of rain
मेरठ में बारिश - फोटो : Amar Ujala Meerut

मेरठ में चार दिन पहले हुई बारिश से भी नगर निगम ने कोई सीख नहीं ली, नतीजन आज सोमवार को फिर से जनता को खामियाजा भुगतना पड़ा है। आज सुबह चंद घंटों के लिए हुई बारिश के बाद शहर के निचले इलाकों में ही नहीं बल्कि ऊपरी इलाकों में भी जलभराव हो गया। नाले उफन कर सड़कों पर बह निकले। 



शहर के कोतवाली क्षेत्र के सराय जीना, लिसाड़ी गेट चौराहा, बुढ़ाना गेट, छतरी वाला पीर, बच्चा पार्क, कचहरी रोड, दिल्ली रोड, बागपत रोड, मलियाना, लिसाड़ी रोड, नूर नगर, सरस्वती लोक मार्ग, शास्त्री नगर, जागृति विहार, जाकिर कॉलोनी, इस्लामाबाद सहित शहर के तमाम इलाकों में इस कदर जलभराव हुआ कि लोग गंदे पानी से गुजरने को मजबूर हो गए। आगे तस्वीरों में देखें कैसे चंद घंटों की बारिश में जल में डूबा शहर : -

Meerut: Meerut roads gets submerged in a few hours of rain
मेरठ में बारिश - फोटो : Amar Ujala Meerut

नगर निगम शहर में नाला, सड़क आदि निर्माण के लिए सड़कों की खोदाई कर छोड़ रहा है। समय पर निर्माण न होने के कारण इलाकों में जलभराव की स्थिति पैदा हो रही है। शिकायत के बाद भी निगम अधिकारी समस्या पर ध्यान नहीं दे रहे हैं। इससे लोगों में निगम अधिकारियों के प्रति आक्रोश पनप रहा है। 

Meerut: Meerut roads gets submerged in a few hours of rain
मेरठ में बारिश - फोटो : Amar Ujala Meerut
ईद का त्योहार नजदीक है। इसके बाद भी नगर निगम प्रशासन न तो अधूरे पड़े निर्माण कार्यों को पूरा करा रहा है और न ही सफाई व्यवस्था दुरुस्त। ऐसा ही मामला कोतवाली क्षेत्र स्थित सरायजीना जाटान स्ट्रीट का है। नगर निगम ने छह माह पहले यहां नाले का निर्माण शुरू किया गया था। अभी तक 200 मीटर ही नाला तैयार हुआ है। बाकी 200 मीटर नाला व सड़क खुदी पड़ी हैं। दूसरे नालों का पानी भी इस इलाके में खोल दिया है। इस कारण आज मामूली बारिश के बाद यह क्षेत्र पानी से लबालब हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Meerut: Meerut roads gets submerged in a few hours of rain
rain in meerut, meerut roads, मेरठ में बारिश - फोटो : Amar Ujala Meerut
उधर, गुदड़ी बाजार चौक से बनियापाड़ा पुलिस चौकी तक नाला निर्माण किया जाना है। अब निर्माण कार्य अधूरा छोड़कर मजदूर ईद मनाने चले गए हैं। नाले और सड़क खुदी होने से लोगों को आने जाने में काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। गुदड़ी बाजार इलाके से आने वाला गंदा पानी गलियों में भरा हुआ है। नगर निगम ने कोतवाली ढलान मार्ग का पानी भी गलियों में खोल दिया है। अधिकतर स्थानों पर पानी की पाइप लाइन कटी होने से काफी परिवारों को पीने का पानी नहीं मिल रहा है।
विज्ञापन
Meerut: Meerut roads gets submerged in a few hours of rain
मेरठ में बारिश - फोटो : Amar Ujala Meerut
शहर के ऑडियन नाले की ओडियन नाले में आशियाना कॉलोनी के पास एक बालक डूब गया पूर्व राम नगर निगम ने बालक को तलाशने के लिए पोकलेन मशीन लगाई हुई है। बताया गया कि यहां भी नाला सड़क तक बह रहा था कि बालक इसमें हादसे का शिकार हो गया।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed