उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर पुलिस लाइन को एसएसपी अभिषेक यादव की ओर से एक और तोहफा दिया गया है। तीसरी कक्षा की छात्रा कुमारी प्रकृति ने सूबे में पुलिस विभाग की पहली अत्याधुनिक लाइब्रेरी का शनिवार को शुभारंभ किया।
इस लाइब्रेरी में प्रेरणादायी किताबों के साथ ही प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए भी जरूरी किताबें उपलब्ध कराईं जाएंगी। ऑनलाइन पढ़ाई के लिए चार कंप्यूटर लगाए गए हैं, जबकि ऑन डिमांड कोई भी किताब मंगवाने की भी सुविधा उपलब्ध रहेगी।
पुलिस लाइन में सूबे की पहली अत्याधुनिक लाइब्रेरी स्थापित की गई है। शनिवार को एसएसपी अभिषेक यादव और सीडीओ आलोक यादव की मौजूदगी में तीसरी कक्षा की छात्रा कुमारी प्रकृति द्वारा इस लाइब्रेरी का शुभारंभ किया गया।
2 of 5
अत्याधुनिक लाइब्रेरी- मुजफ्फरनगर पुलिस लाइन
- फोटो : amar ujala
पूरी तरह से वातानुकूलित लाइब्रेरी में सभी दैनिक समाचार पत्र व प्रमुख मासिक पत्रिकाएं उपलब्ध रहेंगी। यही नहीं प्रतियोगी परीक्षाओं (यूपीएससी, एसएससी, यूपी पीसीएस, एनडीए, सीडीएस, एएफसीएटी और टीईटी) की तैयारी के लिए भी जरूरी पुस्तकें इस लाइब्रेरी में उपलब्ध हैं।
3 of 5
अत्याधुनिक लाइब्रेरी- मुजफ्फरनगर पुलिस लाइन
- फोटो : amar ujala
हिंदी व अंग्रेजी भाषा के प्रमुख उपन्यास, अध्यात्म, जीवनी तथा प्रेरणादायक पुस्तकों के साथ ही बच्चों के लिए कक्षा-एक से इंटरमीडिएट तक की भी पुस्तकें लाइब्रेरी में उपलब्ध कराई गईं हैं। यही नहीं, ऑन डिमांड भी कोई भी पुस्तक मंगाई जा सकती है।
4 of 5
अत्याधुनिक लाइब्रेरी- मुजफ्फरनगर पुलिस लाइन
- फोटो : amar ujala
किसी भी तरह की ऑनलाइन पढ़ाई करने के लिए लाइब्रेरी में चार कंप्यूटर भी लगाए गए हैं। पुलिस विभाग से जुड़ा कोई भी व्यक्ति इस लाइब्रेरी में बैठकर पढ़ने के साथ ही एक घंटे तक रोजाना कंप्यूटर का प्रयोग भी नि:शुल्क कर सकता है। लाइब्रेरी में किताबे पढ़ने के साथ एक घंटा फ्री इंटरनेट भी इस्तेमाल कर सकेंगे।
5 of 5
अत्याधुनिक लाइब्रेरी- मुजफ्फरनगर पुलिस लाइन
- फोटो : amar ujala
पुस्तकों को घर ले जाने के लिए लेनी होगी सदस्यता
एसएसपी अभिषके यादव ने बताया कि यदि कोई व्यक्ति किसी किताब को घर ले जाकर पढ़ना चाहता है, तो उन्हें 50 रुपये प्रतिमाह की सदस्यता लेनी होगी। इसके साथ ही लाइब्रेरी में लगे कंप्यूटर का इस्तेमाल भी जरूरत के अनुसार किया जा सकता है। वहीं, लाइब्रेरी में सुझाव/शिकायत पेटिका भी लगाई गई है, जिसमें किसी भी तरह के सुझाव या शिकायतें डाली जा सकतीं हैं, जिन पर एसएसपी द्वारा संज्ञान लेकर कार्रवाई की जाएगी।