मेरठ के लिसाड़ीगेट में चार साल के मासूम अब्दुल्ला की निर्मम हत्या कर दी गई। मामले में जहां पुलिस की नाकामी सामने आई वहीं इस पूरे प्रकरण का चंद ही घंटों में राज फाश हो गया। पुलिस ने मामले में बच्चे के फुफेरे भाई को हत्या के आरोप में गिरफ्तार कर लिया। आरोपी ने वारदात कुबूल करते हुए बताया कि आखिर कैसे मासूम को दर्दनाक मौत देकर अपनी बेइज्जती का बदला लिया-
घर की बेटियों पर रखता था बुरी नजर, धमकाया तो रची खौफनाक साजिश, जिगर के टुकड़े को दी दर्दनाक मौत
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चार साल के मासूम अब्दुल्ला की हत्या रिश्तेदारों ने रंजिश में गला घोटकर की थी। आरोपी ने कबूल किया है कि वह अब्दुल्ला को अगवा कर खंडहर में लेकर गया था। जहां उसे गला घोटकर मार डाला था।
बताया कि इस घिनौने कृत्य में बच्चे की बुआ यानी आरोपी की मां भी साथ थी। जबकि जीनत ने धार्मिक पुस्तक की कसम खाकर कहा कि वह इस वारदात में शामिल नहीं थी। वह मासूम को परचून की दुकान ले गया। जहां खाने का सामान दिलाने के बाद खंडहर मकान में ले गया था।
लिसाड़ीगेट के अहमदनगर गली नंबर-1 निवासी शकील की पत्नी गुड़िया विगत 24 नवंबर को बेटे अब्दुल्ला के साथ अहमदनगर गली नंबर-6 में रिश्ते की बुआ जीनत के घर गई थी। दोपहर को बच्चा घर के पास ही दुकान से टॉफी लेने गया था। लेकिन लापता हो गया था।
मंगलवार तीन नवंबर को बच्चे का शव अहमदनगर गली नंबर-9 के नाले से सफाई के दौरान बरामद हुआ था। पुलिस ने बुधवार को जीनत व उसके बेटे जुल्फिकार को गिरफ्तार कर लिया।
अब्दुल्ला चिल्लाता रहा.. मम्मी के पास जाना है
आरोपी जुल्फिकार ने पूछताछ में बताया कि वारदात के दौरान अब्दुल्ला चिल्लाता रहा मुझे मम्मी के पास जाना है, लेकिन जुल्फिकार का दिल नहीं पसीजा और मासूम की गला दबाकर हत्या कर दी।
आवाज खंडहर से आवाज न निकले, इसके लिए आरोपी ने बच्चे का मुंह दबोच लिया था। हत्या के बाद 24 नवंबर की रात में ही अब्दुल्ला के शव को अहमदनगर गली नंबर-9 के नाले में फेंक दिया गया था।
बेइज्जती का बदला लेने के लिए मासूम को बनाया निशाना
पुलिस के अनुसार पूछताछ में बताया कि अब्दुल्ला की मां गुड़िया से कई साल पहले शादी में भात देने को लेकर पर बात बिगड़ी थी। जिसके बाद आना-जाना भी बंद हो गया था। एक साल से दोनों में बोलचाल हुई। इसके बाद जुल्फिकार का फिर से घर में आना जाना शुरू हुआ।
पूछताछ में यह भी मालूम चला कि अब्दुल्ला की परिवार की एक महिला ने जुल्फिकार को घर से भगा दिया था। उस पर आरोप था कि वह घर की महिलाओं पर बुरी नजर रखता है। इस बेइज्जती का बदला लेने के लिए उसने मासूम को खौफनाक तरीके से मौत के घाट उतार दिया।