फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

UP: मेरठ के कबाड़ी बाजार में तीन साल से बंद पड़े कोठे आज से खुलेंगे, एक शर्त पर सिटी मजिस्ट्रेट ने दी अनुमति

Thu, 20 Jul 2023 12:22 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Thu, 20 Jul 2023 12:22 AM IST
सार

मेरठ में तीन साल से बंद पड़े 15 कोठे आज फिर से खोल दिए जाएंगे। सिटी मजिस्ट्रेट ने सशर्त कोठे खोलने का आदेश जारी किया है। वहीं दोबारा कोठे खोलने के बाद महिलाओ ने पुलिस से सुरक्षा मांगी है।

विज्ञापन
Meerut Kabadi Bazar will open conditionally from today, fifteen brothels were closed for three years
kabadi Bazar - फोटो : Amar Ujala

मेरठ के कबाड़ी बाजार में तीन साल से बंद पड़े 15 कोठे आज से खुलेंगे। सिटी मजिस्ट्रेट ने ब्रह्मपुरी व देहलीगेट पुलिस से रिपोर्ट लेने के बाद सशर्त कोठे खोलने के आदेश दे दिए हैं। कोर्ट के आदेश के बाद महिलाओं ने देहलीगेट और ब्रह्मपुरी पुलिस से सुरक्षा मांगी है। उन्होंने अंदेशा जताया है कि कोठे खुलने पर स्थानीय लोग और व्यापारी विरोध कर सकते हैं।


 

Meerut Kabadi Bazar will open conditionally from today, fifteen brothels were closed for three years
कबाड़ी बाजार मेरठ - फोटो : अमर उजाला
कबाड़ी बाजार में देह व्यापार की शिकायत पर कोर्ट के आदेश पर पुलिस-प्रशासन ने 2019 में 70 कोठे बंद करा दिए थे। कोठा संचालक लगातार कानूनी लड़ाई लड़ रहे थे। दो व्यापारियों ने इन कोठों की जगह अपनी होना बताया है। देह व्यापार करने वालों ने किराये पर जगह ली हुई थी, जिसको खाली कराया गया।
Meerut Kabadi Bazar will open conditionally from today, fifteen brothels were closed for three years
कबाड़ी बाजार, मेरठ - फोटो : amar ujala
हाईकोर्ट ने आदेश दिया था कि दोनों थाने की रिपोर्ट लेकर प्रशासनिक अधिकारी अपनी रिपोर्ट प्रस्तुत करें। सिटी मजिस्ट्रेट राहुल विश्वकर्मा की कोर्ट में इसकी सुनवाई चल रही थी। कोठे मालिकों ने कोर्ट में शपथ पत्र दिया है कि अब इन कोठों पर गलत काम नहीं होगा। वह अपना व्यापार चलाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Meerut Kabadi Bazar will open conditionally from today, fifteen brothels were closed for three years
कार्रवाई के दौरान कबाड़ी बाजार इलाके में मौजूद पुलिस फौर्स - फोटो : अमर उजाला
कोर्ट से आदेश होने के बाद संबंधित दोनों थाना पुलिस से महिलाओं ने सुरक्षा मांगी। महिलाओं ने बताया कि इन कमरों में उनका परिवार रहेगा या फिर वह व्यापार करेंगे। स्थानीय कुछ लोग उनके परिवार पर हमला कर सकते हैं।
 
विज्ञापन
Meerut Kabadi Bazar will open conditionally from today, fifteen brothels were closed for three years
कबाड़ी बाजार मेरठ - फोटो : अमर उजाला

इंस्पेक्टर देहलीगेट विनय कुमार ने बताया है कि सुरक्षा के लिए उनके मोबाइल पर कॉल आई थी। कोर्ट से कोई आदेश उनको अभी प्राप्त नहीं हुआ है। कोठे खुलेंगे या नहीं, इसकी जानकारी थाने में लिखित में नहीं है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed