फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

मेरठ: दनादन खाली हो रहा है देश भर में बदनाम वाहन कमेला, अब सता रहा नए 'सोतीगंज' का डर

Tue, 28 Dec 2021 01:24 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Tue, 28 Dec 2021 01:24 PM IST
विज्ञापन
Meerut: infamous vehicle Kamela is getting emptied after police banned vehicle cutting
सोतीगंज - फोटो : अमर उजाला

मेरठ में चोरी-लूट के वाहन काटने में बदनाम सोतीगंज दूसरी जगह शिफ्ट हो सकता है। अधिकांश कबाड़ी सोतीगंज से दुकान और गोदाम खाली कर सामान को खैरनगर और जली कोठी में खपा रहे हैं। रविवार रात को वाहनों के पुराने पार्ट्स से लदे वाहन को देहलीगेट पुलिस ने पकड़ लिया। खैरनगर और जली कोठी में नया ‘सोतीगंज’ न बन जाए, इसको लेकर लोगों में खूब चर्चा हो रही है।



सोतीगंज की सूरत बदलने के लिए यहां कपड़े, जूते और रेस्टोरेंट सहित अलग-अलग कारोबार के बोर्ड लग गए हैं। गाड़ियों के पुराने पार्ट्स सोतीगंज से खैरनगर और जली कोठी में जा रहे हैं। सोतीगंज दूसरी जगह शिफ्ट न हो जाएं, इस पर भी पुलिस की नजर है। रविवार रात को पुराने पार्ट्स का वाहन जली कोठी में पकड़ा गया। कबाड़ी सोतीगंज का सामान जली कोठी में खपाना चाहते थे। पुलिस ने उन्हें चेतावनी दी कि यहां नया सोतीगंज मत बनाओ। ऐसे सामान को नष्ट करो।

Meerut: infamous vehicle Kamela is getting emptied after police banned vehicle cutting
सोतीगंज - फोटो : अमर उजाला

टायर बेचने की कई दुकान खुली 
खैरनगर और बच्चा पार्क पर गाड़ियों के पुराने टायर बेचने के लिये कई नई दुकानें खुली हैं। चर्चा है कि सोतीगंज का सामान नई दुकानों में खपाया जा रहा है। पहले टायरों की दुकान और फिर गाड़ियों के अन्य पार्ट्स बेचने का धंधा शुरू हो सकता है। पुलिस ने नई दुकानों की जानकारी मांगी है।

Meerut: infamous vehicle Kamela is getting emptied after police banned vehicle cutting
सोतीगंज - फोटो : अमर उजाला

कबाड़ियों के बैंक खाते होंगे सीज 
पुलिस ने नईम उर्फ हाजी गल्ला समेत 18 कबाड़ियों के बैंक खातों की जानकारी जुटाई। पुलिस इनके खातों को सीज करने की तैयारी कर रही है। सोतीगंज पर शिकंजा कसने के बाद से कबाड़ी बैंकों से अपना पैसा रिश्तेदार और परिचितों को ट्रांसफर कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें:  बहादुरों का गांव है मेरठ का बहादरगढ़: यहां अपराध का नहीं नामोनिशान, थाने के रिकॉर्ड में दर्ज है केवल एक केस

विज्ञापन
विज्ञापन
Meerut: infamous vehicle Kamela is getting emptied after police banned vehicle cutting
सोतीगंज - फोटो : अमर उजाला

गैंगस्टर गल्ला, इकबाल और मन्नू की संपत्तियों पर नजर
तीन गैंगस्टर गल्ला, इकबाल और मन्नू की संपत्ति सबसे ज्यादा बताई गई है। गैंगस्टर के तहत तीनों कबाड़ियों की संपत्ति को जब्त करने के लिए पुलिस लगी है। इनकी संपत्तियों को चिह्नित किया जा रहा है।

विज्ञापन
Meerut: infamous vehicle Kamela is getting emptied after police banned vehicle cutting
सोतीगंज - फोटो : अमर उजाला

देर रात जीरो माइल से एसओजी ने कबाड़ी को उठाया
बेगमपुल जीरो माइल पर भाजपा का झंडा लगी स्कॉर्पियो में एक कबाड़ी बैठा हुआ था। इसी दौरान एसओजी टीम पहुंची और आरोपी को पकड़ लिया व कार को कब्जे में ले लिया। आरोपी को लेकर टीम एसपी क्राइम कार्यालय में पहुंची। बताया जा रहा है कि उस पर कई मुकदमे दर्ज हैं। इंस्पेक्टर लालकुर्ती बताया कि कबाड़ी से पूछताछ की जा रही है। चोरी और लूट के वाहनों का कटान करने का आरोप कबाड़ी पर है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed