मेरठ के हस्तिनापुर में दोहरे हत्याकांड का मामला लखनऊ तक गूंज गया है। मां-बेटे का अंतिम संस्कार होने के बाद हस्तिनापुर में एडीजी-आईजी और एसएसपी ने डेरा डाल दिया है। बैंक मैनेजर व उनकी पत्नी शिखा के 10 करीबियों पर पुलिस अधिकारियों का शक गहराया है। करीबियों को थाने में बुलाकर पूछताछ की गई और उनके बयान भी दर्ज किए। पुलिस सभी पहलुओं पर बारीकी से छानबीन कर रही है।
शिखा व बेटे रूकांश की हत्या के पीछे बदमाशों का लूट करने का मकसद था या फिर दूसरा कनेक्शन है। दोनों ही पहलुओं पर मंगलवार रात में पुलिस अधिकारियों ने गहनता से जांच की। पुलिस की पांचों टीमों से इनपुट लेने के बाद रात में अधिकारियों ने शिखा व संदीप के करीबियों को थाने में बुलाकर पूछताछ करने का सिलसिला शुरू कर दिया है। जिसमें दोनों के पांच रिश्तेदार भी शामिल हैं। पुलिस और परिजनों ने भी करीबी पर शक जताया है।
2 of 6
मामले की जानकारी लेते आईजी प्रवीण कुमारय़
- फोटो : amar ujala
हत्या कराने वाला करीबी कौन है, इसका पता करने के लिए एक-एक करके पूछताछ की गई। पुलिस का दावा है कि दोहरे हत्याकांड में 10 करीबियों पर शक जताया गया है। पुलिस ने पहले उनके मोबाइल की सीडीआर निकाली और फिर पूछताछ का सिलसिला शुरू किया है।
3 of 6
डबल मर्डर केस।
- फोटो : amar ujala
हत्यारों को थी घर की पूरी जानकारी
पुलिस का दावा है कि हत्यारों को बैंक मैनेजर के घर की पूरी जानकारी थी। सटीक रेकी के बाद दोहरे हत्याकांड की वारदात को अंजाम दिया गया है। अंदेशा है कि बदमाश मेरठ से गए, जोकि वारदात करके शिखा की स्कूटी लेकर फरार हो गए है। बदमाशों की संख्या पांच होने का अंदेशा है। बदमाश दूसरे वाहन से आए और फिर शिखा की स्कूटी से दो बदमाश गए।
4 of 6
मेरठ डबल मर्डर केस।
- फोटो : amar ujala
हत्यारे कोई हों, सामने लाओ
शिखा के मायके वालों ने थाने पहुंचकर पुलिस अधिकारियों से बात की। उनकी मांग है कि हत्यारे कोई भी हो, सबके सामने आने चाहिए। शिखा और उनके मासूम बच्चे की हत्या करने वाला कौन है, वह बेनकाब होना चाहिए। वह अपनी बेटी को इंसाफ दिलाकर ही रहेंगे। आईजी प्रवीण कुमार ने परिवार के लोगों को भरोसा दिया कि जल्द खुलासा होगा और हत्यारे गिरफ्तार होंगे।
5 of 6
रोते जीजा और साले।
- फोटो : amar ujala
शिखा के पिता ने पांच लोगों के नाम बताए
शिखा के मायके वालों ने थाने पहुंचकर पुलिस अधिकारियों से बात की। एसएसपी के मुताबिक, शिखा के पिता श्रीपाल ने रिश्तेदारों से जुड़े पांच लोगों के नाम बताए, जो संदीप और शिखा से रंजिश रखते हैं।