फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अपहरण: पुलिस नाकाम, एक्सपर्ट ने निकाला पाकिस्तानी नदीम का पूरा पता, दुबई के होटल में करता है ये काम

Sat, 23 Nov 2019 05:17 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Sat, 23 Nov 2019 05:17 PM IST
विज्ञापन
Meerut girl kidnapping case, Pakistani boy nadeem is an electrician in a hotel in Dubai
nadeem - फोटो : इंस्टाग्राम

मेरठ के कंकरखेड़ा से व्यापारी की बेटी को लव जिहाद में फंसाने वाले नदीम का जम्मू-कश्मीर के सोशल मीडिया एक्सपर्ट ने पता निकाल लिया है। एक्सपर्ट ने अपना नाम गोपनीय रखा है। इसके बाद जांच एजेंसियों को आरोपी नदीम के बारे में जानकारी दी गई है।



परिजनों को भी ट्वीट के माध्यम से बताया गया है। वहीं काफी प्रयास के बाद भी पुलिस आरोपी का पता नहीं निकाल पाई थी। आगे स्लाइड्स में जानें आखिर पाकिस्तान में किस जगह का रहने वाला है नदीम और दुबई में क्या काम करता है: - 

Meerut girl kidnapping case, Pakistani boy nadeem is an electrician in a hotel in Dubai
nadeem - फोटो : इंस्टाग्राम

पुलिस की जांच में सिर्फ इतना आया था कि नदीम नाम का युवक कंकरखेड़ा निवासी युवती से फेसबुक और इंस्टाग्राम पर चैट करता था। नदीम ने इंस्टाग्राम पर आई लव पाकिस्तान लिखा था। इसके आधार पर पुलिस उसे पाकिस्तानी नागरिक मान रही थी। सोशल मीडिया एक्सपर्ट ने जांच एजेंसियों को बताया कि आरोपी का असली नाम नदीम इकबाल है। 


 
Meerut girl kidnapping case, Pakistani boy nadeem is an electrician in a hotel in Dubai
nadeem - फोटो : इंस्टाग्राम

वह पाकिस्तान में पंजाब प्रांत का रहने वाला है। नदीम इकबाल दुबई में एसईसीईएल कंपनी में इलेक्ट्रिकल असिस्टेंट है। कंपनी की ओर से दुबई के एक होटल में तैनात है। 22 जुलाई को नदीम ने इंस्टाग्राम पर एक फोटो पोस्ट किया था। इस फोटो में नदीम दुबई में ग्रुप के साथ खड़ा है। नदीम का एक मोबाइल नंबर भी जांच एजेंसियों को दिया गया है।


 
विज्ञापन
विज्ञापन
Meerut girl kidnapping case, Pakistani boy nadeem is an electrician in a hotel in Dubai
लाचार पिता ने ट्विटर पर लिखकर लगाई गुहार - फोटो : अमर उजाला

ट्वीट कर पिता ने लगाई थी गुहार
17 नवंबर को युवती के पिता ने पीएमओ, विदेश मंत्री, विदेश मंत्रालय और मुख्यमंत्री को ट्वीट कर बेटी को दुबई से लाने की गुहार लगाई थी। पिता ने ट्वीट कर कहा था कि मैं एक 18 वर्षीय बेटी का लाचार पिता हूं। मेरी बेटी को लव जिहाद के जाल में फंसा लिया गया है। 

पाकिस्तान निवासी आरोपी बेटी को बहला फुसलाकर कर दुबई ले गया है। 18 नवंबर को कांसुलेट जनरल ऑफ इंडिया (सीजीआई) दुबई की तरफ से युवती के पिता को ट्वीट कर कहा गया कि आपकी बेटी को ढूंढने के लिए हमने दुबई की एजेंसियों से बात की है। दुबई में भारतीय दूतावास के अफसरों ने भी नदीम के पते की जानकारी ली है।

विज्ञापन
Meerut girl kidnapping case, Pakistani boy nadeem is an electrician in a hotel in Dubai
संसद में बोलते सांसद राजेंद्र अग्रवाल - फोटो : अमर उजाला

संसद में उठ चुका मामला
अपहृत युवती का चार नवंबर को पासपोर्ट बनकर पहुंचा और आठ नवंबर को वह लापता हो गई। पुलिस ने इस मामले में सिर्फ गुमशुदगी दर्ज की है। बृहस्पतिवार को मेरठ सांसद राजेंद्र अग्रवाल ने मामले को संसद में उठाया था। उन्होंने सरकार से युवती की बरामद कराने की मांग की थी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed