पश्चिम बंगाल और राजस्थान की चार महिला करीब 18 महीने से कबाड़ी बाजार में कोठा चलाकर देह व्यापार का धंधा कर रहीं थीं। दलाल यहां ग्राहक पहुंचा रहे थे। इसके बावजूद ब्रह्मपुरी पुलिस को इसकी भनक नहीं लगी है। इससे पुलिस की भूमिका पर सवाल उठ रहे हैं। एसएसपी डॉ. विपिन ताडा ने ब्रह्मपुरी थानेदार रमाकांत पचौरी के खिलाफ जांच शुरू करा दी है।
Meerut News: 18 माह से कबाड़ी बाजार में चल रहा था देह व्यापार, 9 आरोपी गिरफ्तार; जांच के घेरे में थानेदार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
Published by: डिंपल सिरोही
Updated Sat, 13 Sep 2025 12:51 PM IST
सार
मेरठ के कबाड़ी बाजार में 18 महीने से चल रहे देह व्यापार का भंडाफोड़ हुआ। पुलिस ने चार कोठा संचालिकाओं समेत 9 आरोपियों को जेल भेजा, जबकि दो किशोरी और 15 महिलाओं को नारी निकेतन भेजा गया। एसएसपी ने ब्रह्मपुरी थानेदार के खिलाफ जांच शुरू कराई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन