Meerut Crime News: मेरठ के सुहेल गार्डन में राजमिस्त्री मोईन, उनकी पत्नी आसमा और तीन बेटियां अक्शा (8), अजीजा (4) और अलईफ्शा (1) की हत्या में नामजद 25 हजार के इनामी सौतेले भाई नईम की पुलिस ने घेराबंदी तेज कर दी है। परिवार की हत्या करने के बाद हत्यारोपी कथित तांत्रिक मोईन और आसमा के मोबाइल अपने साथ ले गए थे। बृहस्पतिवार को दंपती के मोबाइल की अंतिम लोकेशन मुजफ्फरनगर और नईम की लोकेशन राजस्थान के अजमेर में मिली थी। हत्याकांड में पुलिस नामजद आरोपियों और रिश्तेदारों समेत 12 लोगों से लगातार पूछताछ कर रही है।
2 of 9
घटनास्थल पर पहुंचे एसएसपी विपिन ताडा
- फोटो : अमर उजाला
एसएसपी डॉ. विपिन ताडा के मुताबिक नईम तांत्रिक और शातिर किस्म का अपराधी है। परिजनों से पूछताछ में पता चला कि उस पर हत्या, ठगी आदि के मामले दर्ज हैं। पुलिस लगातार उसकी तलाश में आती थी और परिजनों को परेशान करती थी। इसी कारण उसके अन्य भाई भी यहां जाकिर कालोनी को छोड़कर अन्य मोहल्लों में जाकर रहने लगे थे। मोईन भी इसी कारण यहां से रुड़की जाकर रहने लगा था। मोईन ने वहां टाटा मैजिक भी चलाया, जिसमें नईम का भी साझा था।
3 of 9
मोईन उर्फ मोईनुद्दीन का फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
रुपयों को लेकर परिवार से चल रहा था विवाद
मोईन ने रुड़की का मकान बेचा और जेल में बंद छोटे भाई अमजद की जमानत के लिए भाभी नजराना को चार लाख रुपये भी दिए थे। यहां आकर अपना मकान भी बनाना शुरू किया और एक और प्लाट भी ले लिया, मगर नईम के पैसे नहीं दिए। प्लाट और लिए गए रुपये नहीं देने से परिवार से विवाद चल रहा था। नईम ने पहले भी मोईन को जान से मारने की धमकी दी थी। वह बुधवार रात को मोईन के घर भी गया था। मौका मिलने पर उसने पूरे परिवार की हत्या कर दी। अगले दिन शव मिलने पर वह मोबाइल फोन बंद कर भाग गया। एसएसपी ने उस पर 25 हजार का इनाम घोषित कर गिरफ्तारी को पुलिस की सात टीमें गिरफ्तारी के लिए लगा रखी हैं।
4 of 9
विलाप करते परिजन
- फोटो : अमर उजाला
नईम से सभी भाई हैं खौफजदा
पुलिस द्वारा की गई पूछताछ में परिजनों ने बताया कि नईम गुस्सैल और सिरफिरा है। उससे सभी भाई पहले से ही खौफजदा रहते हैं। पूछताछ में परिजनों ने यहां तक कहा कि उसके बारे में कुछ बताया तो वह हमें भी मार देगा। सभी सौतेले भाईयों ने आरोपी को शादी समारोह में भी बुलाना भी बंद कर दिया था। पूछताछ में परिजनों से यह भी पता चला कि नईम की चार बीवी हैं। मेरठ के अलावा दिल्ली, मुंबई और नासिक के मालेगांव में भी उसकी बीवी बताई गई है। नईम के साथ उसका दत्तक पुत्र भी रहता है। हत्याकांड में उसका भी हाथ हो सकता है। उसका भी फोन बंद है।
5 of 9
मौके पर पहुंची पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
ये है दंपती और तीन बेटियों की हत्या का मामला
मोईन और उसका परिवार डेढ़ महीने पहले ही रुड़की से आकर लिसाड़ीगेट के सुहेल गार्डन में आकर बसा था। मोईन अपने घर का निर्माण करा रहे थे। बृहस्पतिवार रात में करीब 8:30 बजे मोईन, उनकी पत्नी आसमा, तीनों बेटियों के शव मिले थे। उसी दिन से मोईन का सौतेला भाई नईम भागा हुआ है, उसका मोबाइल भी बंद है। आसमा के भाई आमिर अहमद ने लिसाड़ीगेट थाने में मोईन के सौतेले भाई नईम, तसलीम और भाभी नजराना के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है।