मेरठ जनपद में परीक्षितगढ़ के खजूरी गांव में हुई दीपक त्यागी की हत्या की जांच जारी है। वहीं शनिवार को बागपत से अपर पुलिस अधीक्षक (एएसपी) मनीष मिश्रा पुलिस अधिकारियों के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और साक्ष्य जुटाए। आईजी मेरठ रेंज प्रवीण कुमार ने दो दिन पहले ही इस मामले की जांच बागपत की एसओजी टीम को सौंपी थी।
उधर, राज्यमंत्री दिनेश खटीक शनिवार को दीपक त्यागी के पिता धीरेंद्र त्यागी को लखनऊ ले गए और वहां अपर मुख्य सचिव गृह विभाग, संजय प्रसाद, डीजीपी डी. एस. चौहान व एडीजी लॉ एंड ऑर्डर प्रशांत कुमार समेत आला अफसरों से मुलाकात कराई। पीड़ित परिवार को कार्रवाई का आश्वासन दिया गया है।
2 of 6
जांच करती पुलिस।
- फोटो : amar ujala
बता दें कि पीड़ित परिजनों ने मेरठ पुलिस द्वारा किए गए खुलासे पर सवाल खड़े किए थे। उनका आरोप था कि पुलिस ने गलत खुलासा किया है। परिवार लगातार बागपत पुलिस से जांच कराने की मांग कर रहा था। वहीं आईजी प्रवीण कुमार ने इस मांग को मानते हुए बागपत पुलिस को जांच सौंपी थी।
3 of 6
हंगामा करते ग्रामीण।
- फोटो : amar ujala
पुलिस ने खुलासा किया था कि आरोपी फैमीद नट ने आसिफ के साथ मिलकर 26 सितंबर की रात में दीपक को पहले शराब व सुल्फे वाली बीड़ी पिलाई और फिर तलवार से सिर काट दिया था। आरोपी दीपक का सिर लेकर फरार हो गए थे, जबकि उसकी सिर कटी लाश जंगल में पड़ी मिली थी।
4 of 6
हंगामा करते ग्रामीण।
- फोटो : amar ujala
आरोपी फैमीद ने पूछताछ में किया था बड़ा खुलासा
आरोपी फैमीद ने पुलिस पूछताछ में बताया था कि उसकी बेटी से दीपक के अवैध संबंध थे। उसने बताया कि समझाने के बाद भी दीपक मान नहीं रहा था। जिसके बाद दीपक की हत्या की साजिश रची और आसिफ के साथ मिलकर वारदात को अंजाम दे डाला।
5 of 6
हंगामा करते ग्रामीण।
- फोटो : अमर उजाला
महापंचायत टली, आला अफसरों से कराई पीड़ित पिता की मुलाकात
खजूरी गांव में दीपक त्यागी की (20) की हत्या के बाद से पीड़ित परिजनों व ग्रामीणों का गांव में ही धरना-प्रदर्शन जारी है। वहीं नौ अक्तूबर को होने वाली महापंचायत टल गई है। अब रविवार को गांव में ही शोक सभा होगी। बताया गया कि राज्यमंत्री दिनेश खटीक दीपक त्यागी के पिता धीरेंद्र त्यागी उर्फ भगतजी को लखनऊ ले गए और वहां डीजीपी व अपर मुख्य सचिव गृह विभाग, संजय प्रसाद समेत आला अफसरों से मुलाकात कराई।