मेरठ के सदर बाजार के तेली मोहल्ले में प्रियंका विश्वास की मौत के मामले में हर परत के साथ रूह कंपा देने वाले खुलासे हो रहे हैं। पुलिस की तफ्तीश में सामने आया है कि यह मामला केवल बीमारी का नहीं बल्कि गहरे अंधविश्वास और मानसिक अवसाद का भी है।
पुलिस के अनुसार, प्रियंका को अगस्त 2025 में काला पीलिया हुआ था। गंभीर स्थिति के बावजूद पिता उदय भानु ने उसे किसी योग्य डॉक्टर को दिखाने के बजाय अंधविश्वास का रास्ता चुना। वह अपनी बेटी को मेहताब सिनेमा हॉल के पास एक मौलाना के पास पीलिया झड़वाने के लिए ले जाता था।
2 of 16
पुलिस की गिरफ्त में पिता
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
बीमारी के चलते प्रियंका की हालत इतनी खराब हो गई कि उसे वेस्ट एंड रोड स्थित एक निजी स्कूल में अपनी टीचिंग की नौकरी छोड़नी पड़ी। पीलिया होने के बाद उदय भानु ने परिवार के अन्य सदस्यों और रिश्तेदारों को प्रियंका से मिलने पर पूरी तरह पाबंदी लगा दी थी।
3 of 16
घर में लड़की का कंकाल मिलने के बाद मौके पर पहुंची फॉरेंसिक टीम
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
लाश की बदबू मिटाने को छिड़कता था परफ्यूम
प्रारंभिक पूछताछ में जो सबसे चौंकाने वाला तथ्य सामने आया वह है शव की दुर्गंध को छिपाने का तरीका। पुलिस को घर के अंदर से परफ्यूम की कई खाली बोतलें मिली हैं। उदय भानु खुद घर के अंदर शव के साथ रह रहा था और सड़ांध को दबाने के लिए लगातार परफ्यूम और इत्र का इस्तेमाल करता था। रिश्तेदारों की सूचना पर जब पुलिस पहुंची तब जाकर इस सनसनीखेज राज का खुलासा हुआ।
4 of 16
घर में लड़की का कंकाल मिला
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
तनाव और त्रासदी भरा रहा है पारिवारिक इतिहास
पुलिस आरोपी पिता उदय भानु को गहरे डिप्रेशन का मरीज मान रही है। इस परिवार का अतीत भी दुखों से भरा रहा है। ठीक 13 साल पहले उदय भानु की पत्नी शर्मिष्ठा ने फंदा लगाकर अपनी जान दे दी थी। पत्नी की मौत के बाद उदय भानु अकेलेपन और मानसिक तनाव से जूझ रहा था।
5 of 16
घर में लड़की का कंकाल मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
शास्त्रीनगर की घटना की यादें हुई ताजा
तेली मोहल्ले की इस घटना ने शहर के लोगों को कुछ साल पुराने शास्त्रीनगर के एक चर्चित मामले की याद दिला दी है। उस दौरान भी एक भाई की मौत होने के बाद उसका सगा भाई कई दिनों तक शव से लिपटकर सोता रहा था। मेरठ में इस तरह की यह दूसरी बड़ी घटना है जिसने पूरे शहर को स्तब्ध कर दिया है।