युवती के साथ एक दरोगा का आपत्तिजनक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वहीं एक अन्य वीडियो में दरोगा सरकारी पिस्टल से फायरिंग करा रहा है। आगे देखिए रंगरलिया मनाते दरोगा की 11 तस्वीरें:-
हापुड़ के देहात थाने में तैनात रहे एक दरोगा का युवती के साथ आपत्तिजनक वीडियो वायरल हो गया। मामला सुर्खियों में आते ही एसपी हापुड़ की संस्तुति पर दरोगा को डीआईजी मेरठ ने सस्पेंड कर दिया है। हापुड़ देहात थाने में तैनात रहे उप निरीक्षक नफीस अहमद का मेरठ ट्रांसफर हो गया था। लेकिन वह रिलीव नहीं हुआ था।
वहीं शुक्रवार रात दरोगा के एक युवती के साथ कुछ वीडियो और फोटो वायरल हो गए। दो वीडियो में दरोगा युवती के साथ आपत्तिजनक हरकत कर रहा है। जबकि तीसरे वीडियो में युवती दरोगा के साथ रात के समय किसी सुनसान स्थान पर सड़क किनारे मौजूद है। युवती वीडियो में सरकारी पिस्टल से फायर करती है। लेकिन इस वीडियो में दरोगा का चेहरा नहीं आ रहा है।
ये वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में दरोगा शनिवार सुबह ही रिलीव होकर मेरठ चला गया।
5 of 7
वायरल वीडियो
- फोटो : अमर उजाला
इसके बाद मामला प्रकाश में आते ही एसपी हापुड़ संकल्प शर्मा ने इसकी जांच सीओ सीटी राजेश कुमार से कराई। एसपी ने बताया कि जांच रिपोर्ट के आधार पर उप निरीक्षक को दोषी पाकर उसके निलंबन की संस्तुति डीआईजी मेरठ को भेज दी गई।