मेरठ में आज निगम बोर्ड की बैठक फिर से हंगामे की भेंट चढ़ गई। बैठक में पहुंची महापौर सुनीता वर्मा ने बैठक शुरू करने से पहले मुलायम सिंह के निधन पर दो मिनट का मौन रखकर मीटिंग शुरू कराई। वहीं बोर्ड की बैठक शुरू होने से पहले ही टाउन हॉल के बाहर नगर निगम के आउटसोर्सिंग सफाई कर्मचारियों ने धरना-प्रदर्शन शुरू कर दिया। महापौर की मौजूदगी में बैठक के दौरान फैसला लिया गया कि यदि मेरठ में कोई भी पिटबुल जैसे खुंखार कुत्ते को पालता है तो उसे इसके लिए अनुमति लेनी होगी। इस पर सभी ने सहमति जताई। वहीं सभासद अहसान अंसारी मीटिंग हॉल में ही अपनी समस्या को लेकर धरने पर बैठ गए। वहीं बैठे के दौरान टिप्पणी करने को लेकर सभासद व पार्षद आपस में भिड़ गए। इस दौरान खूब धक्का मुक्की हुई। फिलहाल कार्रवाई रोक दी गई है। इस दौरान जमकर हंगामा हुआ। मौके पर मौजूद पुलिस ने हंगामा कर रहे पार्षदों को समझाने का प्रयास किया तो वे पुलिस से भी भिड़ गए और खूब धक्का मुक्की हुई। वहीं बैठक खत्म होने के बाद सफाई कर्मियों ने नगरायुक्त पर हमला बोल दिया और उन्हें दौड़ा लिया। नगरायुक्त ने जैसे-तैसे अपनी जान बचाई।
{"_id":"634faf8f848f0e6e7c2d577c","slug":"meerut-nigum-board-meeting-ends-with-uproar-members-clashed-with-each-other","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Meerut: हंगामे की भेंट चढ़ी बोर्ड बैठक, भिड़े सभासद, एक-दूजे पर फेंकी पानी की बोतलें, नगरायुक्त को दौड़ाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut: हंगामे की भेंट चढ़ी बोर्ड बैठक, भिड़े सभासद, एक-दूजे पर फेंकी पानी की बोतलें, नगरायुक्त को दौड़ाया
Wed, 19 Oct 2022 01:40 PM IST
Dimple Sirohi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
Published by: Dimple Sirohi
Updated Wed, 19 Oct 2022 01:40 PM IST
विज्ञापन
बोर्ड बैठक में लड़ते सभासद
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बोर्ड बैठक में लड़ते सभासद
- फोटो : अमर उजाला
आपस में भिड़े सभासद व पार्षद, खूब चलीं पानी की बोतलें
निगम की बोर्ड बैठक में सभासद आपस में भिड़ गए। यहां तक कि मारपीट की नौबत आ गई। इस दौरान एक-दूसरे पर पानी की बोतलें फेंक कर मारीं। पुलिस ने बीच बचाव कराने का प्रयास किया तो सभासद पुलिस से भी भिड़ गए। इस बीच खूब धक्का मुक्की हुई।
https://fb.watch/gfK1mS5hJu/
निगम की बोर्ड बैठक में सभासद आपस में भिड़ गए। यहां तक कि मारपीट की नौबत आ गई। इस दौरान एक-दूसरे पर पानी की बोतलें फेंक कर मारीं। पुलिस ने बीच बचाव कराने का प्रयास किया तो सभासद पुलिस से भी भिड़ गए। इस बीच खूब धक्का मुक्की हुई।
https://fb.watch/gfK1mS5hJu/
बोर्ड बैठक में लड़ते सभासद
- फोटो : अमर उजाला
टाउन हॉल में चल रही मेरठ नगर निगम बोर्ड बैठक में धरना देकर बैठे पार्षद अहसान अंसारी ने कहा-मेरा अपमान किया गया, आखिर उसका जिम्मेदार कौन है? पार्षद होने के बावजूद मुझे जनसुनवाई से धक्के देकर क्यों निकाला गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
बोर्ड बैठक में हंगामा करते सभासद
- फोटो : अमर उजाला
विभिन्न मांगों को लेकर सभासदों व पार्षदों के बीच खूब कहासुनी, नोकझोंक व धक्का मुक्की हुई। बताया कि मेयर खेमे के पार्षद और बीजेपी पार्षदों में धक्का-मुक्की हुई। पार्षदों में हाथापाई के बाद पुलिस भी बुलाई गई लेकिन भाजपा पार्षद पुलिस से भी उलझ गए। बताया गया कि भाजपा पार्षदों ने मेयर खेमे को विरोधी बता दिया था जिस पर मेयर खेमे के पार्षद भड़क गए।
विज्ञापन
धरना प्रदर्शन करते सफाईकर्मी
- फोटो : अमर उजाला
नामांतरण शुल्क वसूली और धारा 213 के नोटिस पर रोक लगाई जाए
मेरठ नगर निगम बोर्ड बैठक में पार्षदों ने जमकर हंगामा किया। आउटसोर्सिंग सफाई कर्मचारियों का वेतन बढ़ाने को लेकर खूब हंगामा हुआ। पार्षदों ने आउटसोर्सिंग सफाई कर्मचारियों का 16,500 रुपए वेतन करने की मेयर सुनीता वर्मा और नगरायुक्त अमित पाल शर्मा से मांग की। इस दौरान बैठक में पहुंचे सफाई कर्मचारियों ने भी हंगामा किया। समान कार्य समान वेतन की मांग को लेकर जोरदार हंगामा करने के बाद सफाई कर्मचारियों ने नारेबाजी की।