{"_id":"62c9219c93aed03c78141704","slug":"amaranth-21-people-of-meerut-who-are-holding-bhandara-for-the-devotees-are-safe","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amaranth: श्रद्धालुओं के लिए भंडारा लगा रहे मेरठ के 21 लोग सुरक्षित, फोन पर हाल लेते रहे परिजन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amaranth: श्रद्धालुओं के लिए भंडारा लगा रहे मेरठ के 21 लोग सुरक्षित, फोन पर हाल लेते रहे परिजन
Sat, 09 Jul 2022 12:05 PM IST
Dimple Sirohi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
Published by: Dimple Sirohi
Updated Sat, 09 Jul 2022 12:05 PM IST
सार
अमरनाथ में जहां बादल फटा है वहां से 20 किलोमीटर दूरी पर मेरठ के 21 लोग भंडारा चला रहे हैं। हादसे के बाद से सभी के परिजन चिंतित हैं और फोन के जरिए लगातार उनके हाल ले रहे हैं।
विज्ञापन
अमरनाथ में मेरठ के श्रद्धालु
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अमरनाथ में जहां बादल फटा है वहां से 20 किलोमीटर दूरी पर शेषनाग में मेरठ के 21 लोग भंडारा चला रहे हैं। ये सभी सकुशल हैं और परिजन इनके लगातार संपर्क में हैं। वहीं दो दिन पूर्व ही मेरठ के 350 श्रद्धालुओं का पहला जत्था यात्रा से लौट आया है।
विज्ञापन
मेरठ के लोग पहलगाम चंदनवाड़ी मार्ग पर अमरनाथ यात्रियों के लिए भंडारा लगाते हैं। इस बार भी मलियाना निवासी अमित गुप्ता, देवपुरी निवासी शशि भूषण और गुरु नानक नगर निवासी जतिन और प्राणनाथ ने परिजनों को फोन करके बताया कि वह सुरक्षित हैं।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: Aparajita: सात समंदर पार खिल खिलाएगी पुरकाजी की मुस्कान, अमेरिकी कॉलेज बॉबसन से मिली 2.30 करोड़ की स्कॉलरशिप
विज्ञापन
मेरठ से 27 जून को 350 यात्रियों का पहला जत्था अमरनाथ के लिए रवाना हुआ था। कुछ लोग निजी वाहनों से भी गए थे। जागृति विहार निवासी दीपांशु अग्रवाल ने बताया की वह अपने मामा दीपक गुप्ता के साथ यात्रा पर गए थे और दो दिन पहले ही लौटे हैं।
चांदसारा निवासी नीतू कुमार और मोहित ने बताया की दो दिन पूर्व तक वहां मौसम सामान्य था। मेरठ से अमरनाथ यात्रा के लिए दूसरे जत्थे के रवाना होने का कार्यक्रम 10 जुलाई का है। इस जत्थे में करीब 300 श्रद्धालु रहेेंगे।