मेरठ में हुई बीएससी के छात्र की हत्या के मामले में चौंकाने वाली बात सामने आई है। पुलिस के मुताबिक, ग्यारहवीं की छात्रा का इंटर के छात्र सोपिन के साथ प्रेम-प्रसंग है। बताया गया कि सोपिन का दोस्त कार्तिक है।
वहीं एक सप्ताह पहले सोपिन ने अपने दोस्त कार्तिक और अन्य साथियों से बताया कि उसकी प्रेमिका को जागृति विहार निवासी वरुण परेशान कर रहा है। वह बार-बार प्रेमिका पर दोस्ती करने का दबाव बना रहा है। जिस पर वरुण को सबक सिखाने का प्लान सोपिन और उसके दोस्तों ने बनाया था। छात्रा को हिरासत में लेकर पूछताछ की, तभी पुलिस को ये सभी जानकारी मिली।
2 of 8
छात्र की हत्या का मामला।
- फोटो : amar ujala
सीओ सिविल लाइन अरविंद चौरसिया ने बताया कि कार्तिक का इस विवाद से कोई लेना-देना नहीं था। लेकिन दोस्त की प्रेमिका का विवाद मौत का कारण बन गया।
3 of 8
छात्र की हत्या का मामला।
- फोटो : amar ujala
चाकू से वार कर मार डाला
मेडिकल कॉलेज के सामने सोमदत्त विहार गेट पर बुधवार शाम को बीएससी के छात्र कार्तिक भड़ाना (23) पुत्र संजय भड़ाना की चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई थी। वहीं गुस्साए छात्रों और पीड़ित परिवार ने गाड़ियों में तोड़फोड़ कर बवाल कर दिया था। एसएसपी सहित पांच थानों की पुलिस फोर्स मौके पर पहुंची। इस दौरान मेडिकल थाने से घटनास्थल तक पीएसी बल लगाना पड़ा।
4 of 8
वाहनों में तोड़फोड़।
- फोटो : amar ujala
पुलिस का दावा है कि जागृति विहार के एक कॉलेज की 11वीं कक्षा की छात्रा को लेकर छात्रों के दो गुटों में चाकूबाजी हुई है। जिसमें एक पक्ष के छात्रों ने कार्तिक की चाकू मारकर हत्या की है। हत्या में दो भाइयों सहित तीन छात्रों के नाम सामने आए हैं, जिनकी तलाश में पुलिस लगी है।
5 of 8
छात्र का फाइल फोटो।
- फोटो : amar ujala
मूलरूप से खरखौदा के फफूंडा गांव निवासी संजय भड़ाना परिवार के साथ गढ़ रोड स्थित प्रवेश विहार में रहते हैं। संजय की प्रवेश विहार में किराना की दुकान है। उनके दो बेटे अभय, कार्तिक और दो बेटी ऋतु, अनिता हैं। छोटा बेटा कार्तिक माछरा कॉलेज में बीएससी कृषि का छात्र था। बुधवार शाम कार्तिक अपने दोस्त के मामा की सगाई में जा रहा था। दोस्त उमंग ने कार्तिक को फोन करके सोमदत्त विहार स्थित बीडीएस स्कूल के पास बुलाया। वहां पहले से ही दूसरे पक्ष का वरुण अपने साथियों के साथ खड़ा था।