फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

मेरठ कॉलेज मामला: नहीं बचेंगे आरोपी, होगी गैंगस्टर की कार्रवाई, सामने आया College का ये चौंकाने वाला सच

Wed, 18 Jan 2023 02:06 AM IST
कपिल kapil संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Wed, 18 Jan 2023 02:06 AM IST
विज्ञापन
Meerut College Case: CCTV cameras of have been found defective and gangster action will taken against accused
जांच करती पुलिस। - फोटो : amar ujala

मेरठ में एसएसपी आवास के पास मेरठ कॉलेज में छात्र गुटों के बीच हुए संघर्ष और फायरिंग के मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को जेल भेज दिया है, जबकि ग्यारह नामजद आरोपी अभी भी फरार चल रहे है। पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश भी दे रही है लेकिन, आरोपी पकड़ में नहीं आ सके है। 



वहीं सीसीटीवी फुटेज देखने पुलिस गई तो पता चला कि पिछले 15 दिनों से सीसीटीवी हैंग पड़े हैं। आखिरी फुटेज तीन जनरवरी की दिखाई दे रही थी। सीसीटीवी को लेकर बड़ी लापरवाही कॉलेज की सामने आई है। वहीं मेरठ कॉलेज के गेट पर कुछ देर के लिए पुलिस फोर्स की तैनाती की गई, इसके बाद पुलिसकर्मी चले गए। पुलिस ने आरोपियों पर हत्या के प्रयास, बलवे के अलावा अब 7 क्रिमिनल लॉ एक्ट की भी धारा बढ़ा दी है। सख्त कानूनी शिकंजा कसा जा रहा है।

Meerut College Case: CCTV cameras of have been found defective and gangster action will taken against accused
कार्रवाई करने पहुंची पुलिस। - फोटो : amar ujala

भले ही पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश देकर पकड़ने का दावा कर रही हो लेकिन, आरोपी खुलेआम घूम रहे हैं। दबिश के नाम पर खानापूर्ति की जा रही है। छात्रों के नंबरों को सर्विलांस पर लेकर जल्द गिरफ्तार करने का पुलिस प्रयास कर रही है, जबकि छात्र खुलेआम मोबाइल का इस्तेमाल कर रहे है। यही नहीं अपने बचाव के रास्ते भी तलाश रहे है।

Meerut College Case: CCTV cameras of have been found defective and gangster action will taken against accused
जांच करती पुलिस। - फोटो : amar ujala

पहले होती थी रोज कैमरे की निगरानी, अब देखने वाला कोई नहीं
मेरठ कॉलेज में पहले कैमरे की रोजाना मानिटरिंग होती थी। रोजाना सीसीटीवी फुटेज देखी जाती थी। अब पिछले पंद्रह दिनों से मेरठ कॉलेज के कैमरे बंद पड़े हैं, इसको देखने वाला कोई नहीं है। इस लापरवाही को लेकर बड़े सवाल खड़े हो रहे हैं। पुलिस अधिकारी भी मेरठ कॉलेज प्रशासन से इस बात को लेकर नाराज है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Meerut College Case: CCTV cameras of have been found defective and gangster action will taken against accused
जांच करती पुलिस। - फोटो : amar ujala

सुबह ही कॉलेज पहुंचे प्रबंध समिति के सचिव, जताई नाराजगी
मेरठ कॉलेज की घटना को लेकर प्रबंध समिति के सचिव डॉ. ओपी अग्रवाल मेरठ कॉलेज पहुंच गए। उन्होंने यहां प्रधानाचार्य और चीफ प्रॉक्टर के साथ बैठक की। घटना को लेकर नाराजगी जताई। जैसे ही उनको जानकारी हुई कि सीसीटीवी खराब है तो उन्होंने सीसीटीवी की सर्विस देने वाली कंपनी के कर्मचारियों को फटकार लगाई। कॉलेज प्रधानाचार्य और स्टॉफ से भी कैमरे समय-समय पर नहीं देखने को लेकर नाराजगी व्यक्त की। तत्काल उन्होंने कैमरे ठीक कराने के निर्देश दिए। कर्मचारियों ने अपना तर्क दिया कि कैमरे के तार कई बार बंदर तोड़ चुके हैं, जिसके बाद उन्होंने केबल लगाने के निर्देश दिए। साइकिल स्टैंड की तरफ से छात्र आते है और घटना करके भाग जाते है। साइकिल स्टैंड का गेट बंद करें। कॉलेज प्रशासन अपनी तरफ से भी जांच करें और कॉलेज के दोषी छात्रों को ब्लैक लिस्ट करते हुए निलंबित करें। अपनी तरफ से पूरी जांच करें।

विज्ञापन
Meerut College Case: CCTV cameras of have been found defective and gangster action will taken against accused
मौके पर पहुंची पुलिस। - फोटो : amar ujala

पुलिस निकाल रही पुराने मुकदमे, ताकि लगे गैंगस्टर
पुलिस मेरठ कॉलेज के छात्रों के पुराने मुकदमों की कुंडली निकाल रही हैं ताकि आरोपियों के खिलाफ गुंडा एक्ट और गैंगस्टर की कार्रवाई की जा सके। दरअसल, दो साल पहले यूपी के गृह सचिव ने आदेश दिए थे कि जो छात्र कॉलेज में गुंडागर्दी करते है और फायरिंग करते है उनके खिलाफ गैंगस्टर की कार्रवाई करें। इस आदेश के अनुपालन में अब पुलिस छात्र गुटों के बीच पहले दर्ज मुकदमों में गैंगस्टर लगाने की तैयारी कर रही है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed