फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Meerut: मेरी नहीं तो किसी की न होगी साक्षी, प्रेमिका की हत्या कर प्रेमी ने खुद को दी खौफनाक मौत, सामने आई वजह

Tue, 21 Feb 2023 04:12 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Tue, 21 Feb 2023 04:12 PM IST
विज्ञापन
Meerut: boyfriend killed himself after killing his girlfriend
विलाप करते परिजन। - फोटो : अमर उजाला

मेरठ के जानी खुर्द में शुभम और साक्षी की मौत के मामले में एसएसपी रोहित सिंह सजवाण ने बड़ा खुलासा किया है। एसएसपी ने बताया कि वेलेंटाइन-डे के दो दिन बाद शुभम ने खौफनाक वारदात करने की प्लानिंग बनाई थी। उसे शक था कि साक्षी एक युवक से बात करती है। इससे नाराज शुभम ने  साक्षी के सीने में गोली मारने के बाद खुद की कनपटी पर तमंचा सटाकर गोली चलाई, जिससे उसकी मौत हो गई। शुभम के तीन दोस्तों के बयान व मोबाइल की सीडीआर लेने के बाद इसका खुलासा करना बताया है। पुलिस ने मौके से बरामद तमंचा, शुभम के फ्रिंगर प्रिंट, पोस्टमार्टम रिपोर्ट फॉरेंसिक लैब में भेजने की बात कही है। 



जानी थानाक्षेत्र के पेपला गांव निवासी नागेश के घर के कमरे में रविवार को उनकी पुत्री साक्षी व गांव के ही शुभम पुत्र देवेंद्र गोली लगे मिले थे। शुभम की कनपटी व साक्षी के सीने में गोली लगी हुई थी। पुलिस के मुताबिक, शुभम और साक्षी के बीच प्रेम-प्रसंग चल रहा था। दोनों के बीच तीन दिन से तकरार चल रही थी। शुभम ने व्हाट्सएप स्टेटस पर अंग्रेजी में हो गया ब्रेकअप, टुडे आईएम वेरी सेड लिखा था। आईजी मेरठ रेंज व एसएसपी ने मौके पर बारीकी से छानबीन की थी।

Meerut: boyfriend killed himself after killing his girlfriend
मौके पर पहुंचे एसएसपी। - फोटो : अमर उजाला

शुभम के भाई ने आरोप लगाया था कि साक्षी की हत्या कर उसके भाई को मारा गया है। ऑनर किलिंग का मामला बताकर शुभम के परिजनों ने लिखित में दिया था। 

ग्रामीणों में भी इसे लेकर अलग-अलग चर्चाएं थी। साक्षी के पिता, दोनों भाई और शुभम के तीन दोस्त निखिल, आशीष, मानु सहित 15 लोगों से पूछताछ की। दोनों परिवार के लोगों के बयान दर्ज किए। एसएसपी रोहित सिंह सजवाण ने बताया कि जांच में स्पष्ट हो गया कि शुभम ने पहले साक्षी के सीने में गोली मारी और फिर खुद की कनपटी पर गोली मारकर जान दे दी। शुभम ने तीन दिन पहले गांव के समीर से तमंचा और सात कारतूस खरीदे थे। शुभम और साक्षी 14 फरवरी को वेलेंटाइन-डे मनाने के लिए मेरठ शहर आए थे। सब कुछ ठीक चल रहा था। 16 फरवरी को तमंचा खरीदना व दोस्तों से साक्षी के साथ ब्रेकअप की बात बताने सहित कई महत्वपूर्ण सुराग पुलिस को मिल गए हैं। जिसके आधार  पर शुभम द्वारा ही वारदात करना स्पष्ट हो रहा है। 

Meerut: boyfriend killed himself after killing his girlfriend
मौके पर पहुंचे आईजी। - फोटो : अमर उजाला

एसएसपी बोले, यह बनाएंगे सुबूत
1. घटना से पहले शुभम ने अपनी बहन सोनिया को फोन कर कहा कि वह अब हमेशा के लिए साक्षी के साथ जा रहा है। यह सुन सोनिया साक्षी के घर की तरफ दौड़ी, जहां पर दोनों के शव मिले। बहन-भाई के मोबाइल से बातचीत की सीडीआर का मिलान। 

2. घटना से 5 मिनट पहले दोपहर 2:18 बजे शुभम ने साक्षी के पिता को फोन कर गांव में ही बस अड्डे पर आने की बात कहीं। शुभम ने कहा कि कुछ जरूरी बात करनी है, तुम आ जाओ। साक्षी के पिता बस अड्डे पर पहुंचे, लेकिन शुभम वहां नहीं मिला। शुभम व साक्षी के पिता के मोबाइल की सीडीआर का मिलान। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Meerut: boyfriend killed himself after killing his girlfriend
घटनास्थल पर जमा हुई भीड़। - फोटो : अमर उजाला

3. साक्षी के पिता ने अपने छोटे बेटे को फोन करके कहा था कि साक्षी घर पर अकेली है, तुम घर चले जाओ। भाई फोन पर बात करते घर पर पहुंचा तो दोनों के शव मिले। पिता-पुत्र के मोबाइल की सीडीआर का मिलान।

4. शुभम के व्हाट्सएप का स्टेटस, तीनों दोस्तों के बयान, साक्षी के पिता-भाइयों के बयान। फ्रिंगर प्रिंट, तमंचे का मिलान भी सुबूत बनाने की बात कहीं। अभी फॉरेंसिक लैब से रिपोर्ट जल्द मंगवाने की बात कहीं।
 
5. शुभम की कनपटी और साक्षी के सीने में गोली लगना। पुलिस कहती है कि यही कोई दूसरा वारदात को अंजाम देता तो दोनों को सीने या फिर सिर में ही गोली मारता। अधिकारियों ने घटनाक्रम का क्राइमसीन समझा।

विज्ञापन
Meerut: boyfriend killed himself after killing his girlfriend
विलाप करते परिजन। - फोटो : amar ujala

साक्षी के साथ दिखाया था फोटो 
सीओ सरधना ब्रिजेश सिंह के मुताबिक, शुभम के दोस्त निखिल, आशीष व मानु ने अपने बयान में बताया कि 16 फरवरी को मुल्तानगर टीपीनगर निवासी एक युवक ने अपने साथ बैठी साक्षी के फोटो और व्हाट्सएप चेटिंग अपने मोबाइल में दिखा दी थी। उक्त युवक ने साक्षी से लगातार बातचीत बताकर शुभम को भड़काया, जिसे सुनने के बाद शुभम परेशान हो गया। पुलिस ने उक्त युवक व शुभम के मोबाइल की सीडीआर निकाली, जिसमें स्पष्ट हो गया कि दोनों 16 फरवरी को खडौली, कंकरखेड़ा में मिले थे। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed