मेरठ में निजी स्कूल संचालक अतुल पंवार की हत्या उनकी पत्नी दामिनी भड़ाना, उसके प्रेमी तुषार ने सपेरे सोनू व उदय के साथ मिलकर उसे रास्ते से हटाने के लिए की। प्रेमी तुषार ने मेडिकल स्टोर से नींद की गोलियां खरीदीं। इसके साथ ही सोनू और उदय से करैत सांप मंगवाया।
पत्नी दामिनी ने दूध में मिलाकर अतुल को 20 नींद की गोलियां दीं। इसके बाद उनके कंबल में करैत सांप छोड़ दिया गया। आरोपी उनकी हत्या के बाद बीमा क्लेम के 20 लाख रुपये भी हड़पना चाहते थे। एसपी देहात ने बताया कि अतुल पंवार एक प्रकाशन में ड्राइवर की नौकरी करते थे।
2 of 16
पत्नी दामिनी के साथ अतुल कुमार पंवार की फाइल फोटो
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
उन्होंने तभी 20 लाख रुपये का बीमा कराया था। इसके चलते आरोपियों ने उनकी हत्या के बाद बीमा क्लेम के रुपये हड़पने की साजिश रची थी। आरोपियों ने सपेरे सोनू व उदय को सांप लाने के लिए 15 हजार रुपये नकद दिए थे और बीमा क्लेम मिलने के बाद पांच लाख रुपये देने का लालच दिया था।
3 of 16
पत्नी दामिनी के साथ अतुल कुमार पंवार की फाइल फोटो
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
तुषार के नींद की गोलियां लाकर देने के बाद दामिनी ने ये गोलियां अतुल को दूध में मिलाकर पिला दिया। अतुल के बेसुध होने के बाद तुषार और सपेरा उदय उनके घर पहुंचे और उन्हें कंबल ओढ़ाकर अंदर सांप छोड़ दिया।
4 of 16
आरोपी पत्नी दामिनी
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
दामिनी-तुषार की सीडीआर देखकर लिया हिरासत में
पुलिस अस्पताल से सीधा मौका-ए-वारदात पर पहुंची। यहां फॉरेंसिक टीम से भी जांच कराई गई। जांच पड़ताल और दामिनी व तुषार की गतिविधियों को देखकर पुलिस का शक बढ़ गया। दोनों की सीडीआर की जांच की गई तो दोनों में लगातार और लंबी बातचीत की पुष्टि हुई। इसके बाद पुलिस ने दोनों को हिरासत में ले लिया। पूछताछ में दोनों ने वारदात कबूल की।
5 of 16
पत्नी दामिनी के साथ अतुल कुमार पंवार की फाइल फोटो
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
पति की सांप से डसवाकर हत्या करने वाली पत्नी, प्रेमी और सपेरे जेल भेजे गए
मेरठ के हस्तिनापुर में पति अतुल पंवार की नींद की गोलियां खिलाने के बाद सांप से डसवाकर हत्या करने के मामले में पुलिस ने आरोपी पत्नी दामिनी, उसके प्रेमी स्कूल बस चालक तुषार और दोनों सपेरों राजू और उदय को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है।