फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

तस्वीरें: आचार संहिता लगते ही एक्शन में पुलिस-प्रशासन, उतरवाए सभी राजनैतिक दलों के होर्डिंग्स

Mon, 11 Mar 2019 05:03 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Mon, 11 Mar 2019 05:03 PM IST
विज्ञापन
Meerut, After code of conduct police alert and Remove banners of political parties from the city
राजनैतिक दलों के बैनर हटवाए - फोटो : अमर उजाला

लोकसभा चुनाव के लिए आदर्श आचार संहिता लागू होते ही पुलिस-प्रशासन एक्शन में आ गया। संयुक्त टीमों ने सड़कों पर उतरकर राजनैतिक दलों के होर्डिंग और बैनर उतारने का काम शुरू कर दिया। एसपी चुनाव सेल ने सभी सीओ और थाना प्रभारियों को निर्वाचन आयोग के निर्देशों का सख्ती से पालन कराने के निर्देश दिए हैं।

Meerut, After code of conduct police alert and Remove banners of political parties from the city
राजनैतिक दलों के बैनर हटवाए - फोटो : अमर उजाला

एसपी चुनाव सेल संजीव वाजपेयी ने बताया कि चुनाव में सुरक्षा व्यवस्था के लिए फोर्स का पूरा प्लान तैयार कर पुलिस मुख्यालय व निर्वाचन आयोग को भेज दिया गया है। अभी तक जिले के 210 मतदान केंद्रों को संवेदनशील केंद्रों की सूची में रखा गया है। इन सभी संवेदनशील स्थानों पर केंद्रीय पैरा मिलिट्री फोर्स (सीपीएमएफ) तैनात रहेगी। चुनाव के लिए 60 कंपनी सीपीएमएफ/पीएसी मांगी गई है। वहीं करीब 12 हजार पुलिसकर्मी चुनाव में लगेंगे। चुनाव के लिए 853 दरोगाओं, 476 हेडकांस्टेबलों और 5373 कांस्टेबलों की जरूरत पड़ेगी।

Meerut, After code of conduct police alert and Remove banners of political parties from the city
राजनैतिक दलों के बैनर हटवाए - फोटो : अमर उजाला

दस साल के बवाली चिह्नित
एसपी चुनाव सेल के अनुसार पिछले दस साल में पंचायत, निकाय, विधानसभा और लोकसभा चुनाव में बवाल करने वाले, माहौल बिगाड़ने का प्रयास करने वाले या आचार संहिता के उल्लंघन में जिन लोगों पर मुकदमे दर्ज हुए, उन्हें चिह्नित किया जा रहा है। सिवालखास विधानसभा क्षेत्र में 146, सरधना विस क्षेत्र में 162, हस्तिनापुर विस क्षेत्र में 157, किठौर विस क्षेत्र में 50, मेरठ कैंट में तीन, शहर विस के 31 और दक्षिण विस क्षेत्र के 35 बवाली चिह्नित किए गए हैं। बवालियों पर शिकंजा कसने के लिए अभी तक 1250 लोगों को मुचलका पाबंद किया गया है। सभी शस्त्र लाइसेंस धारकों के शस्त्र जमा कराए जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Meerut, After code of conduct police alert and Remove banners of political parties from the city
राजनैतिक दलों के बैनर हटवाए - फोटो : अमर उजाला

मतदान केंद्रों की स्थिति 
जिले में 1198 मतदान केंद्र और 2739 पोलिंग बूथ बनाए गए हैं। 210 संवेदनशील केंद्रों में सिवालखास विधानसभा के 45, सरधना विधानसभा के 26, हस्तिनापुर विधानसभा के 34, किठौर विधानसभा के 20, कैंट विधानसभा के 14, शहर विधानसभा के 35 और दक्षिण विधानसभा के 36 मतदान केंद्र हैं।

विज्ञापन
Meerut, After code of conduct police alert and Remove banners of political parties from the city
राजनैतिक दलों के बैनर हटवाए - फोटो : अमर उजाला

शहर में होर्डिंग्स और बैनर उतारे
एसपी सिटी अखिलेश नारायण सिंह, सिटी मजिस्ट्रेट संजय पांडेय, सीओ कोतवाली दिनेश शुक्ला ने रविवार शाम घंटाघर, कोतवाली और हापुड़ रोड पर राजनीतिक दलों के होर्डिंग और बैनर उतारे। इस दौरान नगर निगम की टीम भी रही। सीओ सिविल लाइन हरिमोहन सिंह ने सिविल लाइन, मेडिकल और गढ़ रोड पर अभियान चलाया। सीओ ब्रह्मपुरी चक्रपाणि त्रिपाठी ने दिल्ली रोड और परतापुर में होर्डिंग उतारे। एसपी देहात अविनाश पांडेय ने फोर्स के साथ अलग-अलग स्थानों पर होर्डिंग और बैनर उतारे।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed