फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

ड्यूटी से लौट रही थी घर: डीसीएम ने कुचला, आखिरी सांस तक तड़पती रही युवती, देखिए हादसे की ये पांच तस्वीरें

Thu, 02 Sep 2021 06:52 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Thu, 02 Sep 2021 06:52 PM IST
विज्ञापन
Meerut accident News: Jyoti continued to suffer till her last breath after being injured in the accident and see photos
युवती का फाइल फोटो। - फोटो : amar ujala

मेरठ में सड़क हादसे में घायल होने के बाद युवती काफी देर तक तड़पती रही लेकिन, मदद के लिए कोई नहीं आया। वहीं काफी भीड़ लगने के बाद एक युवक अपनी गाड़ी से उतरकर युवती के पास पहुंचा। हालांकि तब कर युवती की मौत हो चुकी थी। 



ऐसे हुआ हादसा
टीपी नगर थाना क्षेत्र के मलियाना फ्लाईओवर पर डीसीएम के पिछले पहिए से कुचलकर स्कूटी सवार युवती की मौत हो गई। इस दौरान गुस्साई भीड़ ने चालक और परिचालक की पिटाई कर दी। वहीं मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों को भीड़ से छुड़ाया और थाने लेकर गई। मृतक युवती के शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया गया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। 

बताया गया कि शिवपुरम निवासी ज्योति (26 वर्ष) पुत्री सुरेंद्र सिंह दिल्ली रोड स्थित बजाज कंपनी के शोरूम में काम करती थीं। बुधवार को वह स्कूटी पर सवार होकर घर के लिए निकली थी। फ्लाईओवर पर डीसीएम कैंटर की बराबर से निकलने के दौरान स्कूटी अनियंत्रित हो गई, जिससे ज्योति कैंटर के पिछले पहिए की चपेट में आ गई। हादसे में उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

Meerut accident News: Jyoti continued to suffer till her last breath after being injured in the accident and see photos
हादसे में युवती की मौत। - फोटो : amar ujala

वहीं गुस्साए लोगों ने भागने का प्रयास कर रहे कंटेनर चालक और हेल्पर को पकड़ लिया और पिटाई शुरू कर दी। पुलिस ने भीड़ के चंगुल से दोनों को छुड़ाकर थाने भिजवाया और शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। पुलिस ने बताया कि चालक रमेश निवासी डाकरा जनपद सिंघमोर हिमाचल प्रदेश व हेल्पर प्रेमचंद निवासी यमुनानगर है।

Meerut accident News: Jyoti continued to suffer till her last breath after being injured in the accident and see photos
इसी स्कूटी से घर जा रही थी युवती। - फोटो : amar ujala

सीओ ब्रहमपुरी अमित कुमार राय का कहना है कि आरोपी चालक समेत दोनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Meerut accident News: Jyoti continued to suffer till her last breath after being injured in the accident and see photos
हादसे में मौत। - फोटो : amar ujala

करीब आधा घंटे तक लगा रहा जाम
ज्योति की हादसे में मौत होने के बाद काफी देर तक फ्लाईओवर पर बीचों-बीच शव पड़ा रहा, जिससे वहां जाम लग गया। वाहनों की भीड़ बढ़ती देख एक युवक अपनी गाड़ी से उतरकर मानवता दिखाते हुए ज्योति के शव के पास पहुंचा। इसी दौरान टीपी नगर पुलिस पहुंच गई और शव को सड़क से हटवाकर जाम खुलवाया।

विज्ञापन
Meerut accident News: Jyoti continued to suffer till her last breath after being injured in the accident and see photos
युवती का फाइल फोटो। - फोटो : amar ujala

बेटी की मौत की सूचना से मचा कोहराम
ज्योति की मौत की सूचना मिलते ही उसके घर में कोहराम मच गया। भाई रवि परिवार के लोगों के साथ रोता बिलखता टीपी नगर थाने पहुंचा और चालक-परिचालक के खिलाफ तहरीर दी। परिवार की महिलाओं का रो-रोकर बुरा हाल था।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed