फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

खौफ के पल: डॉक्टर दंपती की चीख सुन दौड़े लोग, कार को 50 मीटर तक घसीटते ले गया ट्रैक, देखें तस्वीरें

Thu, 29 Dec 2022 08:46 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Thu, 29 Dec 2022 08:46 PM IST
विज्ञापन
Meerut: A truck dragged the car of doctor couple on the road till 50 meters and see photos
हादसे में क्षतिग्रस्त हुई कार। - फोटो : amar ujala

मेरठ के नौचंदी थाना क्षेत्र की हापुड़ चुंगी पर गुरुवार दोपहर एक बड़ा हादसा होने से टल गया। बेकाबू ट्रक डॉक्टर दंपति की कार को 50 मीटर तक घसीटते हुए ले गया। इस दौरान कार में चीख-पुकार मच गई और खौफ से दंपती सहम गए। गनीमत रही कि डॉक्टर दंपती की जान बच गई। 





बताया गया कि डॉक्टर दंपती की कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई है। वहीं, चालक ट्रक छोड़कर मौके से फरार हो गया। उधर, पुलिस ने ट्रक को अपने कब्जे में ले लिया है।

Meerut: A truck dragged the car of doctor couple on the road till 50 meters and see photos
जांच करती पुलिस। - फोटो : amar ujala

थापर नगर निवासी डॉ. ललित मोहन के मुताबिक, गुरुवार की दोपहर वह अपनी पत्नी के साथ मेडिकल से वापस लौट रहे थे। इसी दौरान हापुड़ चुंगी पर पीछे से आए सिलिंडर से भरे तेज रफ्तार ट्रक ने उनकी गाड़ी को साइड मारी। जिसके बाद ट्रक गाड़ी को 50 मीटर तक सड़क पर घसीटते हुए ले गया। 

Meerut: A truck dragged the car of doctor couple on the road till 50 meters and see photos
चालक ट्रक छोड़कर फरार। - फोटो : amar ujala

वहीं यह खौफनाक नजारा देख लोगों के होश उड़ गए। लोगों ने ट्रक चालक को रोकने की कोशिश की तो वह ट्रक छोड़कर मौके से फरार हो गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Meerut: A truck dragged the car of doctor couple on the road till 50 meters and see photos
कार हादसा। - फोटो : amar ujala

इसके बाद गाड़ी से उतरे बदहवास दंपति के चेहरों पर खौफ नजर आ रहा था। घटनास्थल पर मौजूद पुलिस ने दोनों की खैर खबर लेते हुए ट्रक को अपने कब्जे में ले लिया।

विज्ञापन
Meerut: A truck dragged the car of doctor couple on the road till 50 meters and see photos
कार हादसा। - फोटो : amar ujala
थाना प्रभारी दिनेश कुमार का कहना है कि ट्रक चालक की तलाश की जा रही है। जल्द ही उसे पकड़ लिया जाएगा।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed