यूपी के मेरठ जिले में एक प्रॉपर्टी डीलर के घर 25 करोड़ की पुरानी करेंसी मिलने से पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में एसएसपी मंजिल सैनी दहल कई थानों की पुलिस के साथ मौके पर पहुंची और नोटों से भरे बोरों को बरामद कर लिया। अभी तक पुलिस ने चार लोगों को गिरफ्तार किया है।
2 of 10
25 करोड़ के पुराने नोट पकड़े
- फोटो : अमर उजाला
ऑफिस से 25 करोड़ की बरामदगी होते ही पुलिस ने प्रॉपर्टी डीलर संजीव मित्तल के सभी आवासों पर छापेमारी कर दी। यहां तक कि पुलिस ने प्रॉपर्टी डीलर के बेडरूम तक खंगाल डाले। इस दौरान पुलिस ने संजीव के पूरे घर की तलाशी ली।
3 of 10
25 करोड़ के पुराने नोट पकड़े
- फोटो : अमर उजाला
बताया जा रहा है कि प्रापर्टी डीलर के यहां पर रोजाना बोली लगती थी। दिल्ली, मुंबई समेत कई राज्यों से बड़ी बड़ी कंपनियों से लोग आते थे, लेकिन बात नहीं बन पाई। प्रापर्टी डीलर ने आठ कर्मचारी सिर्फ पुरानी करेंसी दिखाने के लिए ऑफिस में लगा रखे थे।
4 of 10
25 करोड़ के पुराने नोट पकड़े
- फोटो : अमर उजाला
इतना बड़ी डीलिंग नौ माह से दिल्ली रोड पर चल रही थी, लेकिन किसी को भनक तक नहीं लगी। केंद्र सरकार और हाईकोर्ट के प्रतिबंध के बाद इन नोट को कौन बदल सकता था, यह भी एक सवाल सरकारी सिस्टम पर उठ रहे है।
पढ़ें : मेरठ में डबल मर्डर, एक्शन में SSP मंजिल सैनी, देखिए घायलों की तस्वीरें
5 of 10
25 करोड़ के पुराने नोट पकड़े
- फोटो : अमर उजाला
एसएसपी मंजिल सैनी ने 25 करोड़ रुपये की करेंसी के साथ पकड़े चारों लोगों से अलग-अलग पूछताछ की। प्रापर्टी डीलर संजीव मित्तल के ड्राइवर योगेंद्र ने बताया कि पुराने नोट बदलवाने के लिए बाहर से रोजाना यहां लोग आते थे। पुरानी करेंसी की देखरेख और लोगों को पैसा दिखाने के लिए प्रापर्टी डीलर ने आठ कर्मचारी भी यहां पर लगाए है।