फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

शहीद पति से लिपटकर बिलखती रही पत्नी, कहा- मुझे अकेला छोड़कर कहां चले गए, अब मैं कहां जाऊं...

Sat, 15 Jun 2019 06:22 PM IST
कपिल kapil संजीव शर्मा, अमर उजाला, शामली
संजीव शर्मा, अमर उजाला, शामली Published by: कपिल kapil Updated Sat, 15 Jun 2019 06:22 PM IST
विज्ञापन
Martyr Satendra Kashyap wife says where did you leave me
शहीद के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल - फोटो : अमर उजाला

मुझे अकेला छोड़कर कहां चले गए, अब मैं कहा जाऊं क्या करूं... ये शब्द शहीद सतेंद्र कश्यप की पत्नी सोनिया ने पति के शव से लिपटकर रोते बिलखते हुए कहे तो हर किसी की आंखें नम हो गईं। बार-बार पति को रोते हुए निहारती तो हाथ लगाकर उन्हें उठाने की कोशिश भी की। गम के माहौल में पत्नी का करुण विलाप देखकर हर किसी का कलेजा फटा जा रहा था। घर-परिवार की महिलाओं ने किसी तरह उन्हें संभाला।

Martyr Satendra Kashyap wife says where did you leave me
शहीद के शव को ले जाते हुए - फोटो : अमर उजाला

गांव किवाना में शहीद सतेंद्र के शव को सबसे पहले दस मिनट के लिए घर पर रखा गया, ताकि महिलाएं शहीद के अंतिम दर्शन कर सकें। शव को देखकर घर के कोने-कोने से विलाप की आवाजें आने लगीं। शहीद के अंतिम दर्शन के लिए महिलाएं उमड़ पड़ीं।

Martyr Satendra Kashyap wife says where did you leave me
शहीद जवान की तस्वीर लेकर रोते ग्रामीण - फोटो : अमर उजाला

वहीं महिला थाना प्रभारी नीरज चौधरी ने महिला पुलिसकर्मियों के साथ महिलाओं को समझाकर व्यवस्था संभाली। इस दौरान पत्नी सोनिया शहीद पति का चेहरा देखकर बिलख पड़ी। महिलाओं ने किसी तरह उसे संभाला। इसके बाद महिलाएं चौपाल में भी शहीद को श्रद्धांजलि देने पहुंचीं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Martyr Satendra Kashyap wife says where did you leave me
शव से लिपटकर रोता भाई - फोटो : अमर उजाला

मेरा भाई शेर है, हमें ऐसे छोड़कर नहीं जा सकता
शहीद सतेंद्र कश्यप के पार्थिव शरीर को देखकर बहन राखी और रेखा खूब रोईं। बिलखते हुए कहा कि मेरा भाई तो शेर है, ऐसे छोड़कर नहीं जा सकता। पिता मुनीराम भी बेटे के शव को देखकर अपने आंसू नहीं रोक पाए। शहीद सतेंद्र का साला निरपुड़ा निवासी मनीष भी बहनोई का शव देखकर बिलखता रहे।

विज्ञापन
Martyr Satendra Kashyap wife says where did you leave me
गांव पहुंचा शहीद का शव - फोटो : अमर उजाला

युवाओं ने बाइक पर निकाली तिरंगी यात्रा
शहीद सतेंद्र कश्यप के सम्मान में युवाओं ने गांव में बाइक पर तिरंगा यात्रा निकाली। इसके बाद गांव से बाहर नदी के पुल पर खड़े हो गए। जब शहीद का शव पहुंचा तो युवक उसके पीछे-पीछे नारे लगाते हुए बाइक पर तिरंगा लेकर चलते रहे। युवाओं में देशभक्ति का जुनून अलग ही नजर आ रहा था।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed