बागपत जिले में काठा गांव के शिवभक्त हरिद्वार से 201 फीट लंबे तिरंगे वाली कांवड़ लेकर सोमवार को शहर पहुंचे। इस दौरान शिवभक्तों ने बम-बम भोले के साथ ही मेरी जान तिरंगा है, जैसे जयकारे लगाए। अगली स्लाइडों में देखिए खास तस्वीरें:-
'मेरी जान तिरंगा है' के साथ बढ़ रहे कांवड़ियों के कदम, मन मोह लेंगी ये खास तस्वीरें
सरूरपुर कलां गांव से पुलिस की भारी सुरक्षा घेरे में कांवड़ को काठा गांव तक लाया गया। तीन साल पहले काठा में तनाव बन गया था। इसलिए पुलिस का पहरा रहा। तिरंगा कांवड़ यात्रा पर जगह-जगह पुष्प वर्षा की गई। कांवड़ लाने वाले हरिओम, निशांत, विक्की, विक्रांत, लोकेंद्र, सुमित, नितिन, मनीष, गौरव, सौरभ, कपिल आदि शामिल रहे।
पैदल कांवड़ियों के साथ-साथ सड़कों पर डाक कांवड़ियों की संख्या भी बढ़ गई। सोमवार को सड़कों पर डाक कांवड़ियों का रैला नजर आया। वहीं, बाइकों पर गंगाजल लेने के लिए जनपद से लोग रवाना हुए।
हरिद्वार से गंगाजल लेकर आए कांवड़ियां शिवालयों की ओर बढ़े चले जा रहे हैं। वहीं सोमवार शाम तक पैदल और डाक कांवड़ियों की संख्या कम हो गई। सड़कों पर डाक कांवड़िए दौड़ लगाते नजर आए।
वहीं बड़ौत-बुढ़ाना मार्ग, दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर दिल्ली, हरियाणा व राजस्थान के डाक कांवड़ियों की संख्या में बढ़ोत्तरी हुई। दाहा-बरनावा मार्ग से होते हुए पुरा गांव के परशुरामेश्वर महादेव मंदिर जाने वाले पैदल कांवड़ियों की संख्या अधिक रही। शिवभक्त भोले बाबा के जयकारे लगाते हुए गंतव्य की तरफ बढ़ रहे हैं।
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/