फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

हाईवे पर मिला युवक का शव, 10 किमी तक थे खून के छींटे, ऐसे कातिलों के ठिकाने तक पहुंची पुलिस

Wed, 25 Sep 2019 04:11 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Wed, 25 Sep 2019 04:11 PM IST
विज्ञापन
man murder in kharkhauda Meerut
मौके पर मौजूद पुलिस - फोटो : अमर उजाला

मेरठ के कंकरखेड़ा निवासी रिटायर्ड फौजी के बेटे की सोमवार देर रात अपहरण के बाद नृशंसता से हत्या कर दी गई। मंगलवार सुबह युवक का शव कैली-हापुड़ बाईपास पर धीरखेड़ा के पास मिला। खरखौदा पुलिस की मानें तो शव को हत्या के बाद बाइक से लाकर फेंका गया। पुलिस ने हाईवे पर दस किलोमीटर तक पड़े खून के छींटों का पीछा किया तो अपराध की सारी तहें खुलती चली गईं। हालांकि मुख्य आरोपियों को पुलिस अभी गिरफ्तार नहीं कर सकी है लेकिन पुलिस के मुताबिक जल्द ही हत्यारों को सुराग लगा लिया जाएगा।


 
man murder in kharkhauda Meerut
मृतक मुकुल का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

पुलिस के अनुसार मंगलवार सुबह करीब सात बजे खरखौदा थाना क्षेत्र के धीरखेड़ा-नयागांव के बीच निर्माणाधीन बाईपास-235 के पास एक युवक का शव पड़ा मिला था। पुलिस ने युवक के कपड़ों की तलाशी ली तो आधार कार्ड से शव की शनाख्त मुकुल (20) पुत्र प्रेमचंद निवासी ओमनगर सैदपुर रोहटा रोड थाना कंकरखेड़ा के रूप में हुई। 

इंस्पेक्टर खरखौदा मनीष बिष्ट ने बताया कि शव मिलने के स्थान पर जांच के दौरान पुलिस को खून के निशान मिले। खून की छींटों के सहारे खरखौदा पुलिस गांव ददायरा, जरौठी रोड होते हुए नई मंडी के पास गढ़ रोड हापुड़ तक पहुंच गई। इससे माना जा रहा है कि बाइक या किसी वाहन से शव को हापुड़ से लाकर बाईपास पर फेंका गया। 

man murder in kharkhauda Meerut
मौके पर मौजूद पुलिस - फोटो : अमर उजाला
अपहरण के बाद नृशंसे हत्या
पुलिस का कहना है कि मुकुल की हत्या कहीं दूसरी जगह कर शव को खरखौदा क्षेत्र में लाकर डाला गया। मुकुल के सिर पर पहले किसी भारी चीज से कई वार किए गए। बाद में चादर से गला घोटा गया। चेहरे और सिर को ईंट आदि से कुचला गया, ताकि शनाख्त न हो सके। युवक के सिर में गोली भी मारी गई।

हत्या करने के बाद शव को बाइक से ही मौके पर लाया गया। युवक की मां ने पुलिस को बताया कि सोमवार शाम मुकुल के मोबाइल पर एक कॉल आई थी। पुलिस जांच कर रही है। पुलिस ने दो युवकों को हिरासत में ले लिया है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
man murder in kharkhauda Meerut
मौके पर जमा भीड़ - फोटो : अमर उजाला
रंजिश के ईद गिर्द घूम रही हत्या की सुई
पुलिस के अनुसार रोहटा थाना क्षेत्र के गांव सैदपुर निवासी शशी सिरोही पत्नी प्रेमशंकर ने बताया कि उनके दो बेटों में बड़ा बेटा विक्की गांव में ही रहकर खेती करता है। जबकि वह छोटे बेटे अविवाहित मुकुल उर्फ भोलू के साथ ओमनगर कंकरखेड़ा में रह रही थीं। प्रेमशंकर की फौज से सेवानिवृत्त होने के बाद कई वर्ष पहले मौत हो गयी थी। करीब चार माह पहले कुत्ते को लेकर मुकुल की किसी युवक से ओमनगर में कहासुनी हो गयी। 

 
विज्ञापन
man murder in kharkhauda Meerut
मौके पर मौजूद पुलिस - फोटो : अमर उजाला
रंजिश को लेकर कोई बात न बढे़ इसलिए शशी ने कंकरखेड़ा में अपने मकान को बेच दिया था। शशी ने बताया कि उनकी बहन देवलोक कॉलोनी हापुड़ में रहती है। वह भी बहन के घर के पास किराए पर मुकुल के साथ रह रही थीं।
मुकुल के पास अपाचे बाइक थी। दो दिन पहले उसने कंकरखेड़ा निवासी अपने एक दोस्त से बाइक बदल ली तथा अपनी बाइक के बदले दोस्त की स्पेलेंडर बाइक ले आया। सोमवार शाम मुकुल जब देर शाम तक भी घर नहीं लौटा था तो मां ने कई जगहों पर फोन कर जानकारी की लेकिन उसका कोई सुराग नहीं लगा था।

कई बिंदुओं पर जांच
रंजिश और दूसरे बिंदुओं पर पुलिस जांच कर रही है। कुछ युवकों से पूछताछ की जा रही है। जल्द ही हत्या का खुलासा कर दिया जाएगा। - अविनाश पांडेय, एसपी देहात 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed