फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

एकतरफा इश्क और खौफनाक मर्डर..., धोखे से बुलाया, शराब पिलाई, हत्या कर 15 फुट गहरे गड्ढे में दबाया शव

Tue, 10 Dec 2019 04:47 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर Published by: Dimple Sirohi Updated Tue, 10 Dec 2019 04:47 PM IST
विज्ञापन
man murder his friend for one sided love affair with a girl in Muzaffarnagar
हत्यारोपी युवक - फोटो : अमर उजाला

मुजफ्फरनगर के चरथावल क्षेत्र में हरिद्वार निवासी युवक अनुज की दर्दनाक हत्या कर दी गई। हत्यारोपी ने अनुज की हत्या कर उसके शव को भी जेसीबी से गड्ढा खोदकर 15 फुट गहरे गड्ढे में दफन कर दिया। युवती के एकतरफा इश्क में हत्यारोपी इस कदर पागल हो गया कि उसने रिश्तेदारी का भी खयाल नहीं किया और अनुज को बेरहमी से मौत के घाट उतार दिया। आगे पढ़ें आखिर कैसे एकतरफा प्यार में कातिल बन गया युवक: -

man murder his friend for one sided love affair with a girl in Muzaffarnagar
अनुज का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

मुजफ्फरनगर के चरथावल क्षेत्र के गांव निवासी युवती को पाने की खातिर सनकी आशिक ने गांव अटाली निवासी अनुज की हत्या कर उसके शव को भी जेसीबी से गड्ढा खोदकर 15 फुट गहरे गड्ढे में दफन कर दिया। एसपी सिटी सतपाल आंतिल ने बताया कि तितावी थाना क्षेत्र के गांव अटाली निवासी अनुज पुत्र फूलकुमार दो दिसंबर को संदिग्ध हालात में लापता हो गया था।
 
सात दिसंबर को तितावी पुलिस ने उसकी गुमशुदगी दर्ज करते हुए सर्विलांस के माध्यम से शामली जनपद के थानाभवन थाना क्षेत्र के गांव चंदेनामाल निवासी सौरभ को गिरफ्तार कर लिया। वह जेसीबी चलाने का काम करता है। पुलिस पूछताछ में सौरभ ने बताया कि अनुज की बड़ी बहन की रिश्तेदार युवती से उसका प्रेम प्रसंग चल रहा था। उसी युवती से सौरभ भी प्यार करता था, लेकिन युवती अनुज को चाहती थी।

man murder his friend for one sided love affair with a girl in Muzaffarnagar
जेसीबी से निकलवाया गया अनुज का शव - फोटो : अमर उजाला

सौरभ पर एकतरफा प्यार का जुनून इस कदर सवार था कि वह किसी भी तरह युवती का प्यार हासिल करना चाहता था। लेकिन अनुज इस प्यार में रोड़ा बन रहा था। जिसके बाद उसने अनुज को रास्ते से हटाने की ठान ली। उसने सबसे पहले जेसीबी से पंद्रह फुट गहरा गड्ढा खोदा। दो दिसंबर को सौरभ ने अनुज को फोन कर उसे हरिद्वार के रोशनाबाद से रामपुर तिराहा पर बुला लिया और अपने खौफनाक इरादों को अंजाम दे डाला। 


 
विज्ञापन
विज्ञापन
man murder his friend for one sided love affair with a girl in Muzaffarnagar
- फोटो : अमर उजाला

अनुज के यहां पहुंचते ही पहले उसे शराब पिलाई। इसके बाद वह उसे देवबंद के गांव रणखंडी के पास रेलवे ट्रैक के पास ले गया। वहां आरोपी ने अनुज की हत्या कर शव को पहले से जेसीबी से खोदे गए 15 फीट गहरे गड्ढे में दफन कर दिया। इंस्पेक्टर गुरुबचन सिंह ने सोमवार देर रात हत्यारोपी सौरभ से ही गड्ढे को खुदवाकर अनुज का शव बरामद कर लिया, जिसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। एसपी सिटी ने बताया कि हत्यारोपी की जेसीबी मशीन के साथ ही हत्या में इस्तेमाल की गई रस्सी भी बरामद कर ली गई है।

विज्ञापन
man murder his friend for one sided love affair with a girl in Muzaffarnagar
पुलिस के साथ आरोपी - फोटो : अमर उजाला

रिश्ते का भी नहीं रखा मान
हत्यारोपी सौरभ युवती से इश्क में इतना जुनूनी हो चुका था कि उसे पाने के लिए उसने अनुज से अपनी रिश्तेदारी का भी गला घोंटने से गुरेज नहीं किया। सौरभ ने बताया कि अनुज उसके मामा की ससुराल पक्ष से था, जिसके नाते दोनों एक-दूसरे को पहले से जानते थे, लेकिन जब उसे युवती व अनुज के इश्क का पता चला तो उसने अनुज की हत्या की ही साजिश रच डाली।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed