सहारनपुर में 32 वर्षीय एक युवक शोएब ने पहले अपनी दो साल की बेटी की हत्या की और फिर खुद फांसी पर लटककर आत्महत्या कर ली। पुलिस जांच पड़ताल में कमरे से एक सुसाइड नोट मिला है जिसमें उसने मौत की वजह तो लिखी ही साथ ही अंतिम इच्छा भी जाहिर की। पुलिस ने सुसाइड नोट में लिखी बातों बताया तो कोई भावुक हो गया:-
आत्महत्या: जहां नाजिया को दफनाया, हमें भी...., शोएब ने बेटी को मारकर लिखा सुसाइड नोट, फिर किया ये काम
थाना मंडी क्षेत्र में कंबोह कटहरा चौकी के पास झोटेवाला मोहल्ले की कुम्हारों वाली गली में शोएब अपनी बेटी के साथ रहता था। बुधवार सुबह दस बजे शोएब 32 का शव फांसी के फंदे से लटका मिला वहीं उसकी दो साल की मासूम बेटी का शव फर्श पर पड़ा था। आसपास के लोगों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने छानबीन कर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए। जांच पड़ताल में कमरे से एक सुसाइड नोट भी मिला।
शोएब ने नाजिया से प्रेम प्रसंग के बाद शादी कर ली थी। दोनों की एक बेटी थी। छह माह पहले शोएब की पत्नी नाजिया की किसी कारणवश मौत हो गई। इसके बाद नाजिया के परिजनों ने शोएब पर पत्नी की हत्या कराने का आरोप लगाया था। जिसके बाद से वह तनाव में आ गया था। पत्नी की मौत के मामले में पुलिस छानबीन कर रही थी कि बुधवार को शोएब ने हत्या और आत्महत्या को अंजाम दे डाला।
यह भी पढ़ें: पहले मासूम बेटी को मारा, फिर खुद फांसी लगाकर दी जान, आखिर क्यों एक पिता जिंदगी से हारा
पुलिस के अनुसार शोएब ने पहले गला घोंटकर दो साल की बेटी की हत्या की और फिर खुद भी फांसी के फंदे पर लटककर जान दे दी। हत्या और आत्महत्या से पहले उसने एक सुसाइड नोट लिखा है। जिसमें लिखा है कि मुझे और मेरी बेटी को भी उसी जगह दफनाया जाए जहां छह माह पूर्व पत्नी नाजिया को सुपुर्द ए खाक किया गया था।
इसके अलावा उसने ससुराल पक्ष पर उसे प्रताड़ित करने का भी आरोप लगाया है। सुसाइड नोट में लिखा है कि ससुराल पक्ष से उसे काफी परेशान किया जा रहा है। इन हालातों से तंग आकर वह अपनी और बच्ची की जीवनलीला समाप्त कर रहा है।