फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

पहले मासूम बेटी को मारा, फिर खुद फांसी लगाकर दी जान, आखिर क्यों एक पिता जिंदगी से हारा

Thu, 27 Aug 2020 12:02 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर Published by: Dimple Sirohi Updated Thu, 27 Aug 2020 12:02 AM IST
विज्ञापन
father suicide after killing his two years old daughter in saharanpur today
saharanpur news, suicide news - फोटो : amar ujala

उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में एक पिता ने अपनी बेटी की हत्या करने के बाद खुद भी आत्महत्या कर ली। इस घटना से जहां इलाके में सनसनी फैल गई वहीं इस घटना ने हर किसी को झकझोर कर रख दिया।



हर कोई यही जानना चाहता था कि आखिर ऐसी क्या वजह थी कि एक पिता जिंदगी से इस कदर तंग आ गया कि उसने पहले अपनी दो साल की मासूम बच्ची की जिंदगी को भी नहीं बख्शा और खुद भी फांसी के फंदे पर लटकर जान दे दी। आगे जाने इस पूरी वारदात की कहानी:-

father suicide after killing his two years old daughter in saharanpur today
saharanpur news, suicide news - फोटो : अमर उजाला

थाना मंडी क्षेत्र में कंबोह कटहरा चौकी के पास झोटेवाला मोहल्ले की कुम्हारों वाली गली में शोएब अपनी बेटी के साथ रहता है। बुधवार सुबह दस बजे शोएब (32) का शव फांसी के फंदे से लटका मिला

वहीं उसकी दो साल की मासूम बेटी का शव फर्श पर पड़ा था। आसपास के लोगों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने छानबीन कर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए। जांच पड़ताल में कमरे से एक सुसाइड नोट भी मिला।

father suicide after killing his two years old daughter in saharanpur today
suicide news - फोटो : अमर उजाला

पुलिस के अनुसार शोएब एक किराए के मकान में रहता था। यहां छह माह पहले उसकी पत्नी की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई थी। इस दौरान नाजिया के परिजनों ने शोएब पर पत्नी की हत्या कराने का आरोप लगाया था।

बताया गया कि इस मामले की जांच अभी पूरी नहीं हुई थी कि शोएब ने अपनी बेटी की हत्या कर खुद भी मौत को गले लगा लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
father suicide after killing his two years old daughter in saharanpur today
saharanpur news - फोटो : amar ujala

मासूम बच्ची और अपने बेटे की मौत के खबर पाकर परिजनों में कोहराम मच गया। परिजन आनन फानन में मौके पर पहुंचे।

मृतक शोएब की मां आसमा की ओर से ससुराल पक्ष के मुस्तकीम, रजिया और एक अन्य के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने के लिए रिपोर्ट दर्ज की गई है। 

विज्ञापन
father suicide after killing his two years old daughter in saharanpur today
child - फोटो : amar ujala

पुलिस के मुताबिक मौके से एक सुसाइड नोट मिला है। जिसमें शोएब ने ससुराल पक्ष से तनाव होने का जिक्र करते हुए लिखा कि उसने नाजिया से लव मैरिज की थी लेकिन शादी के बाद ससुराल पक्ष की ओर से उसे काफी परेशान किया गया।

नाजिया की मौत को लेकर भी उस पर आरोप लगाए और केस दर्ज कराया गया। इन्हीं हालात में ही वह अपनी और बच्ची की जीवनलीला समाप्त कर रहा है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed