फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

देवर ने किया कत्ल: 'अम्मी, मार दी... मुझे मार दी', बचने के लिए चिल्लाती रही गुलिस्ता; परिजन समझे करंट लगा है

Sat, 22 Aug 2026 12:10 PM IST
Sharukh Khan अमर उजाला नेटवर्क, शामली
अमर उजाला नेटवर्क, शामली Published by: Sharukh Khan Updated Sat, 22 Aug 2026 12:10 PM IST
सार

शामली में युवक ने कपड़े सुखाने से मना करने पर अपनी भाभी गुलिस्ता के सिर पर फावड़े से वार कर हत्या कर दी। हत्या के बाद आरोपी मौके से भाग गया। पांच वर्ष पूर्व आरोपी अपनी बुआ के पुत्र की हत्या के मामले में जेल गया था और तीन माह पहले ही जेल से जमानत पर छूटा था।

विज्ञापन
Man kills sister-in-law in shamli family members thought she had suffered an electric shock
shamli MURDER - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
शामली के कांधला में गुलिस्ता की हत्या के मामले में उसकी सास शबीना ने पुलिस को घटना से जुड़ी अहम जानकारी दी है। शबीना के मुताबिक, घटना से पहले गुलिस्ता की आरोपी देवर ने पिटाई की थी। गुलिस्ता बचने के लिए चीखती-चिल्लाती रही। उसने आवाज लगाई, अम्मी, मार दी... मुझे मार दी। शबीना ने बताया कि गुलिस्ता की आवाज सुनकर उन्हें लगा कि शायद उसे करंट लग गया है। 


उन्होंने तुरंत बिजली का कनेक्शन बंद कर दिया और ऊपर जाने का प्रयास किया, लेकिन आरोपी ने ऊपर जाने वाले जीने के दरवाजे को अंदर से बंद कर रखा था। इसके बाद शबीना व उसके पति उमर पड़ोसी चाचा के मकान से होकर ऊपर पहुंचीं। वहां गुलिस्ता को पड़ा देखा। एसपी ने बताया कि आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की टीमें लगातार दबिश दे रही हैं। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर घटना का खुलासा किया जाएगा।
Man kills sister-in-law in shamli family members thought she had suffered an electric shock
कांधला में गुलिस्ता की हत्या के बाद विलाप करते परिजन - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
आसिफ ने बुआ के बेटे की भी गोली मारकर की थी हत्या
मृतका गुलिस्ता के पिता शेरदीन ने बताया कि वर्ष 2021 में आसिफ अपनी बुआ के पुत्र फारुख के साथ जनपद बागपत के रटौल स्थित ईंट भट्टा पर मजदूरी करता था। बताया गया कि ईंट भट्टे पर काम करने वाली युवती से आसिफ और फारुख दोनों का प्रेम प्रसंग चल रहा था। इसी बात को लेकर आसिफ अपनी बुआ के लड़के फारुख से रंजिश रखने लगा था। 

 
Man kills sister-in-law in shamli family members thought she had suffered an electric shock
कांधला में गुलिस्ता की हत्या के बाद जमा लोगों की भीड़ - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
परिजनों के अनुसार, प्रेम प्रसंग को लेकर हुए विवाद में आसिफ ने ईंट भट्ठे पर ही फारुख की गोली मारकर हत्या कर दी थी। मृतक के पिता कामिल की ओर से आरोपी आसिफ के खिलाफ हत्या की प्राथमिकी दर्ज कराई थी। हत्या के मामले में आरोपी करीब पांच वर्ष तक जेल में रहा और लगभग तीन माह पूर्व ही जमानत पर जेल से बाहर आया था। शुक्रवार को आसिफ ने अपनी भाभी गुलिस्ता की हत्या कर दी। पांच साल में दूसरी हत्या करने को लेकर परिजनों के साथ आसपड़ोस के लोगों में दहशत बनी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Man kills sister-in-law in shamli family members thought she had suffered an electric shock
गुलिस्ता की फाइल फोटो - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
पांच भाइयों में सिर्फ उमर की हुई थी शादी
करीब छह वर्ष पूर्व कस्बा कैराना के मोहल्ला ईदगाह नई बस्ती निवासी शेरदीन ने अपनी पुत्री गुलिस्ता उर्फ गुल्लो (27) की शादी कांधला के मोहल्ला खैल निवासी उमर के साथ की थी। उमर व आसिफ के अलावा अन्य तीन भाई जावेद, आरिफ व आसू है, जो अलग दूसरे मकान में रहते हैं। पांचों भाइयों में अभी तक उमर की ही शादी हुई थी। 

 
विज्ञापन
Man kills sister-in-law in shamli family members thought she had suffered an electric shock
कांधला में विवाहिता की हत्या के बाद शिकायत करने पहुंचे परिजन - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
गुलिस्ता के पिता शेरदीन ने बताया कि आसिफ का व्यवहार पहले से ही असामान्य और आक्रामक रहा है। आरोप है कि जेल से आने के बाद भी आसिफ के व्यवहार में कोई खास बदलाव नहीं आया। उन्होंने बताया कि आसिफ के स्वभाव को लेकर परिवार और आसपास के लोगों में पहले से ही चिंता बनी रहती थी।

 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed