बिजनौर जिले के स्योहारा के गांव हल्दुआ माफी में दोनों भाइयों में बीच रंजिश इस कदर बढ़ गई थी कि दोनों एक दूसरे का फूटी आंखों नहीं सुहाते थे। घरेलू या खेती के किसी भी मामले में दुष्यंत का दखल जरा भी बर्दाश्त नहीं किया जाता था। उसे गांव आने से मना कर दिया जाता था। इसे लेकर राहुल व दुष्यंत में हाथापाई भी हो चुकी थी। छह दिसंबर को राहुल की सगाई होनी थी लेकिन इसमें भी दुष्यंत को पूछा नहीं गया था।
एसपी अभिषेक झा ने बताया कि पकड़ा गया दुष्यंत हरिद्वार में रह कर टैक्सी चलाता था। वहीं पर उसने दोनों शूटरों को सुपारी दी। दोनों शूटर उसके परिचित हैं। दोनों शूटर भी हरिद्वार में टैक्सी चलाते हैं। आरोपियों ने बताया कि हत्या के लिए चार लाख रुपये की सुपारी देना तय था। हालांकि अभी दो हजार रुपये होटल में ठहरने के लिए मिले थे।
2 of 10
राहुल का फाइल फोटो
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
दुष्यंत ने ही अपने बड़े भाई राहुल की लोकेशन और क्रय केंद्र पर गन्ना लेकर जाने की जानकारी शूटरों को दी थी। दुष्यंत टैक्सी के कारोबार के सिलसिले में हरिद्वार रहता है। गांव में पिता सतपाल के पास करीब 45 बीघा जमीन है। घरेलू और खेती का कामकाज राहुल ही देखता था। दुष्यंत परिवार से अलग सा हो गया था।
3 of 10
राहुल की हत्या करने वाला बदमाश मुठभेड़ में पकड़ा गया
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
किसी भी मामले में उससे कोई सलाह-मशविरा नहीं किया जाता था। दोनों भाइयों में इस तरह का भेदभाव दुष्यंत को खूब अखरता था। जब भी वह गांव आता तो उसके साथ टोकाटाकी की जाती। राहुल ने दुष्यंत को गांव आने पर जान से मारने तक की धमकी दे दी थी।
4 of 10
राहुल की हत्या करने वाला बदमाश मुठभेड़ में पकड़ा गया
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
दुष्यंत को पैतृक संपत्ति भी हाथ से निकल जाने का डर सताने लगा था। साथ ही उसे यह भी डर था कि गांव आने पर राहुल उसकी हत्या कर सकता है। इसलिए उसने भाड़े के शूटरों से बड़े भाई की हत्या करा दी।
5 of 10
स्योहारा क्षेत्र के ग्राम हल्दुआ माफी में युवक की हत्या के बाद मौके पर जमा भीड़
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
पसली तोड़ती हुई दिल में जा घुसी गोली
पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा हुआ है कि एक गोली राहुल की दाएं तरफ की एक पसली तोड़ते हुए दिल में जा घुसी जबकि दूसरी गोली पीछे से बाईं ओर से लगाते हुए पेट में जा घुसी। अधिक खून बहाने से राहुल की मौत हो गई।