फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Mahashivratri : प्राचीन पांडेश्वर महादेव मंदिर से जुड़ी है लाखों लोगों की आस्था, महाशिवरात्रि पर उमड़ा सैलाब

Sat, 18 Feb 2023 03:29 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Sat, 18 Feb 2023 03:29 PM IST
विज्ञापन
Mahashivratri: The faith of millions people is attached to ancient Pandeshwar Mahadev temple
प्राचीन मंदिर। - फोटो : अमर उजाला

महाभारत कालीन ऐतिहासिक नगरी में मौजूद प्राचीन पांडेश्वर महादेव मंदिर व प्राचीन जयंती माता शक्तिपीठ मंदिर पर महाशिवरात्रि के अवसर पर श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ पड़ा।


     
महाशिवरात्रि के अवसर पर पांडव टीले पर मौजूद प्राचीन जयंती माता शक्तिपीठ मंदिर, प्राचीन पांडेश्वर महादेव मंदिर में क्षेत्र के लाखों श्रद्धालुओं ने पवित्र जल से भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक किया।

Mahashivratri: The faith of millions people is attached to ancient Pandeshwar Mahadev temple
मंदिर में लगी शिवभक्तों की लंबी लाइन। - फोटो : अमर उजाला

इस अवसर पर शनिवार सुबह से दोपहर तक लंबी-लंबी लाइनों में लगकर श्रद्धालु भगवान भोलेनाथ के जलाभिषेक के लिए पहुंचे। जिन्होंने प्राचीन पांडेश्वर महादेव मंदिर में जलाभिषेक किया और उसके बाद पांडव टीले पर मौजूद प्राचीन जयंती माता शक्तिपीठ मंदिर पर मौजूद बाबा भोलेनाथ की प्रतिमा पर जलाभिषेक कर जयंती माता के दर्शन किए। इस अवसर पर मंदिरों पर विशाल भंडारे आयोजित किए गए, जिसमें हजारों श्रद्धालुओं ने शामिल होकर धर्म लाभ अर्जित किया।

Mahashivratri: The faith of millions people is attached to ancient Pandeshwar Mahadev temple
जलाभिषेक करने पहुंचे शिवभक्त। - फोटो : अमर उजाला

पांडेश्वर महादेव मंदिर से जुड़ी है लाखों लोगों की आस्था
महाभारत कालीन ऐतिहासिक नगरी में मौजूद प्राचीन पांडेश्वर महादेव मंदिर से क्षेत्रीय नहीं देश-विदेश के लाखों लोगों की आस्था जुड़ी हुई है। वे यहां समय-समय पर आकर भगवान भोलेनाथ को जलाभिषेक करते हैं और पूजा-अर्चना कर अपने परिवार की सुख-सलामती के लिए मन्नत मांगते हैं। आज महाशिवरात्रि के अवसर पर लाखों लोगों ने यहां पहुंचकर जलाभिषेक किया और मन्नतें मांगीं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Mahashivratri: The faith of millions people is attached to ancient Pandeshwar Mahadev temple
शिवभक्त। - फोटो : अमर उजाला

पांडवों की कुलदेवी मानी जाती है जयंती माता
पांडव टीले पर मौजूद प्राचीन जयंती माता शक्तिपीठ मंदिर के अध्यक्ष सुदेश कुमार ने बताया कि पांडव टीले के समीप स्थित प्राचीन पांडेश्वर महादेव मंदिर के बाद पांडव टीले पर मौजूद प्राचीन जयंती माता के दर्शन करने से ही श्रद्धालुओं की मन्नत पूरी होती है। उन्होंने बताया कि प्राचीन जयंती माता शक्ति पीठ मंदिर में माता की प्राकृतिक प्राचीन पिंडी स्वरूप स्थित है, जिसके दर्शन के लिए हर रोज सैकड़ों पर्यटक सैलानी यहां आते हैं। 

विज्ञापन
Mahashivratri: The faith of millions people is attached to ancient Pandeshwar Mahadev temple
मंदिर में लगी लंबी लाइन। - फोटो : अमर उजाला

बताया गया कि शिवरात्रि के अवसर पर यहां लाखों लोग मंदिर परिसर में दर्शन के लिए पहुंचते हैं। महाशिवरात्रि के अवसर पर भी श्रद्धालुओं ने माता की पूजा-अर्चना की और भगवान भोलेनाथ की प्रतिमा पर जलाभिषेक किया। इसके बाद प्रसाद ग्रहण किया।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed