Mahapanchayat: मंच से जमकर गरजे भाकियू अराजनैतिक के नेता, बोले-राकेश टिकैत तेलंगाना से लेते हैं चंदा
यह भी पढ़ें: Meerut: संवरेगा शहर..., मुख्य चौराहों पर लगेंगी कलाकृतियां, ऑस्कर के बाद एकेश्वर नए प्रोजेक्ट में जुटे
एसएसपी आवास की ओर से कमिश्नरी जाने वाला रास्ता भी बंद किया गया है। कचहरी पुल भी बैरिकेडिंग कर दी गई। यहां से भी किसी प्रकार के वाहनों को प्रवेश नहीं दिया जा रहा है। एसपी यातायात जितेंद्र श्रीवास्तव ने बताया कि सुबह करीब नौ बजे के बाद रूट डायवर्ट कर दिया गया। सभी प्वाइंटों पर पुलिसकर्मियों की डयूटी लगाई है। महापंचायत को लेकर एसपी सिटी पीयूष सिंह ने एक कंपनी पीएसी, चार सीओ, 250 पुलिसकर्मी, दस थानेदार और एलआईयू की ड्यूटी लगाई है।
वो विपक्ष के लिए काम करते हैं और हम किसान के लिए: धर्मेंद्र
भारतीय किसान यूनियन (अराजनैतिक) की किसान महापंचायत एसएसपी आवास के सामने शुरू हो गई है। किसानों की भीड़ का महापंचायत में जुटना शुरू हो गया है। महापंचायत में किसानों की भीड़ राष्ट्रीय प्रवक्ता चौधरी धर्मेंद्र मलिक का कहना है कि हमारी प्रदेश सरकार से किसानों के हित की मांगे हैं। राकेश टिकैत पर तंज कसते हुए कहा कि वह विपक्ष के लिए काम करते हैं और हम सिर्फ किसानों के लिए। यही वजह है कि राकेश टिकैत सरकार अच्छा कदम उठाए तब भी नकारात्मक टिप्पणी करते हैं, जो नही होना चाहिए।
उन्होंने कहा कि अभी सरकार ने किसानों के लिए बिजली के दाम कम किए, जो अच्छा कदम है। सरकार का यह कदम किसान हित का होने के बाबजूद राकेश टिकैत ने कहा कि यह कदम पांच साल पहले उठाना चाहिए जबकि ऐसा नहीं होना चाहिए। हमें किसानों की मांगों को उठाना चाहिए और समस्याओं का निदान कराना चाहिए। धर्मेंद्र मलिक ने कहा कि किसानों की समस्या हर फसल के बाद आती है जिसका त्वरित निदान होना चाहिए। राकेश टिकैत विपक्ष के नजरिया से देखकर काम करते हैं।