फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

मां मंशा देवी करती है हर मुरादें पूरी, झोलियां भरकर जाते हैं भक्त, देखिए तस्वीरें

Tue, 16 Oct 2018 07:40 PM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
यूपी डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Updated Tue, 16 Oct 2018 07:40 PM IST
विज्ञापन
Maa mansa devi mandir in meerut and all wishes in temple are fulfille
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

क्रांतिधरा मेरठ में एक ऐतिहासिक मंशा देवी मंदिर है। मान्यता है कि मां मंशा देवी यहां आने वाले अपने सभी भक्तों की मुरादें पूरी करती हैं। कहा जाता है कि यहां दूर- दूर से लोग मन्नतें मांगने आते हैं।

Maa mansa devi mandir in meerut and all wishes in temple are fulfille
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

बता दें कि गढ़ रोड पर मेडिकल कॉलेज के सामने जागृति विहार में प्राचीन मंशा देवी का मंदिर स्थित है। मंशा देवी के प्रांगण में वर्तमान में शिव परिवार, दुर्गा माता, मंशा माता, संतोषी माता, रामभक्त हनुमान के पांच दरबार स्थित हैं।

Maa mansa devi mandir in meerut and all wishes in temple are fulfille
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

यह एक प्राचीन सिद्धिपीठ मंदिर है, प्रत्येक रविवार को मंदिर परिसर में मेला लगता है। दूर-दूर से भक्त लोग आकर हलवा प्रसाद का भोग लगाते हैं। जहां प्राचीनकाल से माता की आराधना कर जन-जन का आत्म कल्याण होता रहा है। यहां बड़ी संख्या में लोग उपस्थित होकर देवी-देवताओं की पूजा किया करते हैं। ऐसी मान्यता है कि यहां सभी भक्तों की मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Maa mansa devi mandir in meerut and all wishes in temple are fulfille
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

यह मंदिर आजादी से पहले का है। मंदिर के बारे में मान्यता है कि यहां से मां किसी को भी खाली हाथ नहीं लौटने देती हैं। मंदिर में कई भक्त ऐसे आते हैं, जिनकी कामना पूरी होने के बाद वह सालों से यहां लगातार आते हैं। मंदिर के बारे में लोगों की ऐसी भी मान्यता है कि यहां अपनी मुरादें लिखने से मां उनकी मुरादें सुनती हैं।

विज्ञापन
Maa mansa devi mandir in meerut and all wishes in temple are fulfille
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

9 दिन होते हैं मां के नौ रूप
पुजारी भगवत गिरि बताते हैं कि उनकी ही पीढ़ी मां मंशा की सेवा करती आ रही है। पूरा प्रयास किया जाता है कि मंदिर आने वाले भक्तों को कोई दिक्कत न हो। मां सभी की मुरादें पूरी करती हैं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed