प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रैली में शामिल होने के लिए युवाओं में उत्साह नजर आया। युवाओं ने कहा कि नरेंद्र मोदी ने पूरे विश्व में भारत का सम्मान बढ़ाया है। आतंकियों को उनके घर में घुसकर जवाब दिया है। जिससे हर कोई खुश है।
2 of 15
मोहित पुंडीर
- फोटो : अमर उजाला
रैली में पहुंचे युवा बोले, आतंकवादियों को उनके घर में घुसकर मारने का काम पहली बार हुआ। हमारे सैनिकों की मौत का बदला लिया। ग्राम चांदपुर निवासी मोहित पुंडीर ने कहा कि वह पहली बार वोट डालेंगे। नरेंद्र मोदी उनकी पसंद बन गए हैं। अब तक देश की रक्षा में तैनात हमारे सैनिक मारे जाते रहे, लेकिन इस बार दुश्मनों के दांत खट्टे हुए हैं। करारा जवाब दिया गया है। इससे पूरा देश खुश है।
3 of 15
सचिन सैनी
- फोटो : अमर उजाला
नानौता निवासी सचिन सैनी कहते हैं कि कोई नेता किसी के लिए कुछ नहीं करता, लेकिन देश का सम्मान तो बढ़ा सकता है। इस बार लगा है कि हमारे प्रधानमंत्री ने देश का सम्मान बढ़ाया है। हालांकि हमारे क्षेत्र में इतना काम नहीं हो पाया है। लेकिन उन्हें उम्मीद है कि जिस तरह से विकास की बात की जा रही है। हमारे क्षेत्र को भी हर तरह से सुविधा मिलेगी।
रामपुर मनिहारान निवासी दीपक कहते हैं कि युवाओं के लिए हर क्षेत्र में नौकरी का रास्ता खुला है। नरेंद्र मोदी ने चौकीदार से लेकर उद्यमी बनने तक का मंत्र बता दिया है। जो व्यक्ति खुद को चौकीदार बताता है, सेवक बताता है। इससे पता चलता है कि छोटी शुरुआत से ही ऊंचाई तक पहुंचा जा सकता है। मोदी की सोच ही हमारी पसंद है।
5 of 15
सूरज सैनी
- फोटो : अमर उजाला
चौसाना निवासी आईटीआई के छात्र सूरज सैनी कहते हैं कि उन्हें भी इस बार पहली बार वोट डालने का मौका मिल रहा है। उनके लिए नरेंद्र मोदी आइडियल हैं। जिस व्यक्ति ने आतंकवादियों को पाकिस्तान में घुस कर मारा, एक-एक सैनिक की मौत का बदला लिया। अब से पहले तो कभी ऐसा नहीं हुआ था।