फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

मलमल दे कुर्ते विच रंग जमेगा लोहड़ी दा....., जश्न के लिए खास तैयारियां कर रही कुड़ियां

Wed, 08 Jan 2020 06:12 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Wed, 08 Jan 2020 06:12 PM IST
विज्ञापन
Lohri 2019: women are making designer dresses for lohri celebration
fashion dresses - फोटो : अमर उजाला
लोहड़ी की सतरंगी रौनकों पर इस बरस मलमल दा कुर्ता और कोटी का फैशन रंग जमाएगा। 13 जनवरी को लोहड़ी है और घरों में तैयारियां शुरू हो चुकी हैं। बुटीक्स और ड्रेस डिजायनर्स के यहां कपड़ों की बुकिंग हो चुकी है। डिजायनर लोहड़ी के ऑर्डर पूरा करने में व्यस्त हैं। आगे जानें आखिर इस बार लोहड़ी को खास बनाने के लिए कुड़िया कर रही हैं क्या तैयारियां: -

 
Lohri 2019: women are making designer dresses for lohri celebration
fashion dresses - फोटो : अमर उजाला

लोहड़ी पर कॉलेज गोइंग युवतियों से लेकर नौकरीपेशा युव व महिलाओं की पहली पसंद परंपरागत सलवार-कमीज और कोटी है। इस साल सर्दी अधिक होने के कारण महिलाएं किटी और क्लब की लोहड़ी में वेस्टर्न आउटफिट को अधिक तवज्जो दे रही हैं। बेनवेट, मखमल और शनील के कपड़े से ड्रेस तैयार हो रही हैं। युवतियों की पसंद आलिया द्वारा ‘कलंक’ फिल्म में पहने गए शरारे और सूट की दीवानगी है।

Lohri 2019: women are making designer dresses for lohri celebration
fashion dresses - फोटो : अमर उजाला

इंडियन नहीं वेस्टर्न आउटफिट की मांग 
लोहड़ी पर इस बार परंपरागत सलवार सूट, कुर्ती, जैकेट के स्थान पर वेस्टर्न आउटफिट के इन रहने की संभावना है। क्योंकि इस बार जनवरी में मौसम काफी सर्द है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुुताबिक लोहड़ी पर सर्दी अधिक रह सकती है, इसलिए महिलाएं, युवतियां वेस्टर्न आउटफिट को अधिक फॉलो करेंगी। जिसमें उन्हें स्टोल, स्वैटर या कोई दूसरा वूलन न पहनना पड़े। जो युवतियां परंपरागत परिधान बनवा रही हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Lohri 2019: women are making designer dresses for lohri celebration
ड्रेस - फोटो : अमर उजाला

हाथ की कारीगरी अधिक पसंद
आउटफिट का लुक हैवी होना जरूरी है। युवतियां मशीन के काम के बजाय हाथ की कारीगरी अधिक पसंद कर रही हैं। इसमें शीशा, मोती की लड़ियां, मुकेश और मोटिव्स का काम अधिक पसंद किया जा रहा है। - निधि जैन, फै शन डिजायनर

विज्ञापन
Lohri 2019: women are making designer dresses for lohri celebration
प्रिटेंड फ्लेयर प्लाजो के साथ स्ट्रेट कुर्ती व जयपुरी बंधेज गाउन - फोटो : amar ujala

कोट, टॉप और ट्राउजर की मांग 
सर्दी अधिक है इसलिए युवतियां वेस्टर्न आउटफिट को भी प्रिफर कर रही हैं। रंगों को मैच कराने के लिए रंगीन ट्राउजर पर कंट्रास्ट रंग की शर्ट और टॉप को मैच कर रहे हैं। साथ ही मिरर वर्क की कोटी, मोती के कामों वाली कोटी को अधिक पसंद किया जा रहा है। - कल्पना श्रीवास्तव, फैशन डिजायनर

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed