फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Lockdown update: घर से निकलते ही भूले सोशल डिस्टेंसिंग, बैंक से लेकर दवा मार्केट तक भारी भीड़, व्यवस्था बनाने में छूटे पुलिस के पसीने

Tue, 07 Apr 2020 03:21 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Tue, 07 Apr 2020 03:21 PM IST
विज्ञापन
Lockdown update of Day fourteen in west UP: No Social Distancing amid Lockdown, heavy crowd
लॉकडाउन मेरठ - फोटो : amar ujala
सोशल डिस्टेंसिंग यानी सामाजिक दूरी को लेकर जहां पुलिस प्रशासन पूरी मशक्कत कर रहा है। वहीं पश्चिमी यूपी में कई स्थानों पर लोग सामाजिक दूरी का जरा भी पालन नहीं कर रहे। ऐसे में बड़ा सवाल है कि आखिर कोरोना वायरस से कैसे बचा जाए?


जिस तरह लोग लगातार लाॅकडाउन के नियमों को का उल्लंघन कर सोशल डिस्टेंसिंग का अनुपालन नहीं कर रहे हैं। ऐसे में संक्रमण का खतरा बढ़ सकता है। मंगलवार को लाॅकडाउन के चौदहवें दिन मेरठ समेत कई जिलों में सुबह से ही बैंकों के बाहर लंबी लाइनें लग गई, जबकि कई स्थानों पर दवा मार्केट में लोग सामाजिक दूरी को तार-तार करते दिखे।
Lockdown update of Day fourteen in west UP: No Social Distancing amid Lockdown, heavy crowd
लॉकडाउन मेरठ - फोटो : amar ujala

मेरठ देहात क्षेत्र में गांव कैली मैं बैंक के सामने पैसे निकालने वालों की भीड़ लगी रही। क्षेत्र में कुछ बैंक एक दिन में ग्राहक को केवल दो हजार रुपये की ही नगदी दे रहे हैं।ऐसे में लोगों के सामने पैसे निकालने की किल्लत आ रही है।

Lockdown update of Day fourteen in west UP: No Social Distancing amid Lockdown, heavy crowd
लॉकडाउन मेरठ - फोटो : amar ujala

मेरठ के खैरनगर में लाॅकडाउन के बीच दवा मार्केट में प्रतिदिन भीड़ रहती है। पुलिस व्यवस्था बनाने के लिए क्षेत्र में मौजूद है लेकिन सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करवाने को लेकर खुद पुलिस के भी पसीने छूट रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Lockdown update of Day fourteen in west UP: No Social Distancing amid Lockdown, heavy crowd
लॉकडाउन मेरठ - फोटो : amar ujala

फलावदा कस्बे मे सिंडीकेट बैंक पर पैसे निकालने वालों की रोज लंबी लाइन लग रही है। पुलिस सोशल डिस्टेंस का पालन कराने के लिए मुस्तैद रहती है लेकिन इस दौरान लोग सामाजिक दूरी का पालन नहीं करते हैं।

विज्ञापन
Lockdown update of Day fourteen in west UP: No Social Distancing amid Lockdown, heavy crowd
लॉकडाउन मेरठ - फोटो : amar ujala

ज्यादातर बैंकों पर मजदूर, किसान व महिलाएं सरकार द्वारा  उनके खाते में भेजे गए पैसों की जानकारी करने के लिए पहुंच रहे हैं। वहीं इनमें से काफी बड़ी संख्या बैंक में लेनदेन करने वालों की भी है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed