फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

लॉकडाउन पार्ट-2 में कहीं छूट तो कहीं कड़ी सख्ती, एक नजर में जानें पश्चिमी यूपी के जिलों का हाल

Fri, 17 Apr 2020 11:39 AM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Fri, 17 Apr 2020 11:39 AM IST
Lockdown part 2 in Uttar Pradesh, farm equipment and spare parts shops open in Muzaffarnagar and police alert in many district
मुजफ्फरनगर पुलिस - फोटो : अमर उजाला

लॉकडाउन पार्ट-2 के चलते केंद्र और राज्य सरकार के निर्देश पर मुजफ्फरनगर जनपद में शुक्रवार से कृषि यंत्र एवं ट्रैक्टर मरम्मत, टायर पंचर और स्पेयर पार्ट्स की दुकानों को सुबह सात से शाम चार बजे तक खोलने की अनुमति दी गई है। ऐसे में शुक्रवार को पश्चिमी यूपी के जिलों का कैसा माहौल रहा है। आइए हम आपको अपनी इस रिपोर्ट में बताते हैं।

Lockdown part 2 in Uttar Pradesh, farm equipment and spare parts shops open in Muzaffarnagar and police alert in many district
मुजफ्फरनगर में कृषि यंत्र और स्पेयर पार्ट्स की दुकान खुली - फोटो : अमर उजाला

मुजफ्फरनगर-

लॉकडाउन के चलते सुबह 6:00 बजे से 9:00 बजे तक किराना, दूध डेयरी, फल सब्जी आदि की दुकानें पहले की तरह खुली। रोजाना की तरह दाल और सब्जी मंडी में लोगों की भीड़ रही। प्रशासन ने आज से स्पेयर पार्ट्स की दुकानें शाम 4:00 बजे तक खोलने के निर्देश दिए हैं। साथ ही सशर्त होटल भी खोले जाएंगे। उधर, जन धन खातों में आई धनराशि को निकालने के लिए बैंकों में महिलाओं की भारी भीड़ जुटी रही।

Lockdown part 2 in Uttar Pradesh, farm equipment and spare parts shops open in Muzaffarnagar and police alert in many district
बिजनौर पुलिस - फोटो : अमर उजाला

बिजनौर-

लॉकडाउन का पालन न करने पर प्रशासन ने सख्ती शुरू कर दी है। सुबह के समय काफी लोग बेवजह अपनी दुकान खोल लेते थे और देर तक दुकानों पर बैठे रहते थे। ऐसे दुकानदारों पर प्रशासन ने शुक्रवार को चाबुक चलाया। पुलिस ने कई दुकानदारों को हिरासत में ले लिया और काफी देर बाद चेतावनी देकर छोड़ा। कई चौराहों पर पुलिस सख्ती से लॉकडाउन का पालन करा रही है। आसपास के गांवों से बेवजह शहर में आने वाले लोगों को रोका जा रहा है। हालांकि बैंकों में पैसा निकालने के लिए अब भी उपभोक्ताओं की भीड़ आ रही है। जिन जगह पर कोरोना संक्रमित लोग मिले हैं वहां बाहर के लोगों का जाना पूरी तरह वर्जित है।

विज्ञापन
Lockdown part 2 in Uttar Pradesh, farm equipment and spare parts shops open in Muzaffarnagar and police alert in many district
सहारनपुर पुलिस - फोटो : अमर उजाला

सहारनपुर-

लॉकडाउन को लेकर प्रशासन और पुलिस बेहद सख्त हो गई है। लॉकडाउन के दौरान बाजारों में उमड़ने वाली भीड़ में सोशल डिस्टेंसिंग का पालन नहीं करने वालों पर पुलिस सख्त हुई। पुलिस ने दुकानदारों को भी हिदायत दी। लॉकडाउन की राहत अवधि में जबरदस्त चेकिंग अभियान चलाया गया। शहर और कस्बों के हॉटस्पॉट में कड़ा पहरा रहा।

Lockdown part 2 in Uttar Pradesh, farm equipment and spare parts shops open in Muzaffarnagar and police alert in many district
बागपत पुलिस - फोटो : अमर उजाला

बागपत-

जिले में लॉकडाउन का सख्ती से पालन कराने के लिए पुलिस ने शुक्रवार को चेकिंग अभियान चलाया। डीएम शकुंतला गौतम और एसपी प्रताप गोपेंद्र यादव हॉटस्पॉट औसिक्का गांव पहुंचे। ग्रामीणों से घर में रहने की अपील की। बड़ौत, बागपत और खेकड़ा में पुलिस टीम ने गली-गली जाकर लोगों से घर में रहने और लॉकडाउन का पालन करने की अपील की है। सुबह 9:00 बजे के बाद बाजार बंद करा दिए गए।

अगली फोटो गैलरी देखें

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed