फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

लॉकडाउन-2: बेवजह घूमने से बाज नहीं आ रहे लोग, जमकर चला पुलिस का डंडा, 22 वाहनों को किया सीज

Wed, 15 Apr 2020 07:59 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर Published by: कपिल kapil Updated Wed, 15 Apr 2020 07:59 PM IST
सार

  • लॉकडाउन-2 के पहले दिन भी बवजह घूमते नजर आए लोग
  • जमकर चला पुलिस का डंडा, 22 वाहनों को किया सीज
  • पुलिस ने 468 वाहनों के चालान भी काटे

विज्ञापन
Lockdown 2 in Uttar Pradesh, Muzaffarnagar police has challan and seized of many vehicles
चेकिंग करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला

लॉकडाउन-2 के पहले दिन भी लोग वैश्विक महामारी की गंभीरता को नजरअंदाज कर बेवजह घर से निकलकर सड़कों पर वाहन दौड़ाते नजर आए। इसे रोकने के लिए सुबह से ही पुलिस ने शहर के हर मुख्य चौराहे पर चेकिंग अभियान चलाते हुए बड़ी संख्या में वाहन चालकों के चालान काटे।

Lockdown 2 in Uttar Pradesh, Muzaffarnagar police has challan and seized of many vehicles
चौराहों पर पुलिस तैनात - फोटो : अमर उजाला

मुजफ्फरनगर शहर के हर मुख्य चौराहे पर पुलिस ने सुबह से ही चेकिंग अभियान चलाकर बेवजह सड़कों पर वाहन दौड़ा रहे लोगों को पकड़ा। विशेषकर बिना मास्क लगाए घूमते लोगों को नसीहत भी दी गई, लेकिन पुलिस-प्रशासन की इस पूरी कवायद को लोग पलीता लगाने से बाज नहीं आते दिख रहे।

Lockdown 2 in Uttar Pradesh, Muzaffarnagar police has challan and seized of many vehicles
पुलिस-प्रशासन सख्त - फोटो : अमर उजाला

पुलिस कार्रवाई की बात करें तो बुधवार को पुलिस ने 83 लोगों के खिलाफ 20 मुकदमे लॉकडाउन उल्लंघन के धारा-188 के तहत दर्ज किए। इनमें से 51 लोगों के खिलाफ 11 मुकदमे होम डिलीवरी अभियान के तहत दर्ज किए गए, जिनकी एफआईआर की कॉपी उनके घरों पर चस्पा की गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
Lockdown 2 in Uttar Pradesh, Muzaffarnagar police has challan and seized of many vehicles
मुजफ्फरनगर पुलिस - फोटो : अमर उजाला

इसके अलावा बुधवार को 468 वाहनों के चालान काटते हुए वाहन चालकों से एक लाख दो हजार सात सौ रुपये का समन शुल्क भी वसूला गया। वहीं 22 वाहनों को सीज भी किया गया है।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed