बिजनौर जनपद के मंडावर थानाक्षेत्र में गुलदार ने गांव रतनपुर रियाया एवं मोहंडिया के बीच डेरा डाल दिया है। रविवार दोपहर इस गुलदार ने मंडावर में खेत पर काम कर रहे एक किसान पर हमला बोल दिया। गुलदार ने किसान की गर्दन दबोचनी चाही लेकिन गनीमत रही कि किसान की लोई गुलदार के पंजों में आ गई और किसान की जान बच गई। उधर जानकारी मिलते ही एसडीएम सहित वन विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंचे हैं।
बिजनौर: गुलदार ने खेत पर काम कर रहे किसान की गर्दन दबोची, बाल-बाल बची जान, गांव में दहशत
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गुलदार के गांव के पास में डेरा डालने से वन विभाग चौकस हो गया है। गुलदार को पकड़ने के लिए गांव मोहंडिया के जंगल के बीच में भी पिंजरा लगाया जा रहा है। वन विभाग की टीम को मोहंडिया के जंगल में गुलदार दिखा भी है। शनिवार शाम को वन विभाग की टीम को गुलदार फिर से वहीं दिखाई दिया है जहां उसने शफीक को मारा था।
मोहंडिया एवं रतनपुर के बीच करीब ढाई किलोमीटर का फासला है। यहां पर नीलगाय आदि शिकार भी काफी संख्या में है। विभाग के अफसरों का मानना है कि यहां पर गुलदार ने जंगल में ठिकाना बना लिया है। हालांकि गुलदार ज्यादा दिन तक एक इलाके में नहीं रुकता। विभाग चाहता है कि एक दो दिन में ही गुलदार को पिंजरे में किसी तरह पकड़ लिया जाए।
गुलदार सामान्य रूप में एक आदमी के बराबर एक दिन में चल सकता है। लेकिन ऐसा तभी होता है जब उसके पीछे बाघ पड़ा हो अथवा उसे अपने बच्चे की सुरक्षा में इलाका खाली करना हो। इन दोनों में से कोई स्थिति न होने पर भी गुलदार एक दिन में 10 किलोमीटर तक आराम से चलता है। वह शिकार के साथ साथ अपने इलाके की निगरानी करता है।
डीएफओ एम सेम्मारन के अनुसार गुलदार की लोकेशन दोनों गांव के बीच में ही है। गुलदार को पकड़ने के लिए कैमरा भी लगाया गया है तकि उसका मूवमेंट पता किया जा सके। उसे पकड़ने की पूरी कोशिश की जा रही है। गांव वालों को खेत में जाने को लेकर सचेत किया गया है।