फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

पंचायत के फरमान: बंदिशें सिर्फ बेटियों पर, गांव में नहीं रख सकती कदम,...नहीं तो जान से मार देंगे

Sat, 07 Dec 2019 02:09 PM IST
Dimple Sirohi रैना पालीवाल, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
रैना पालीवाल, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर Published by: Dimple Sirohi Updated Sat, 07 Dec 2019 02:09 PM IST
विज्ञापन
#Lado, Panchayat ordered daughters to leave the village in Muzaffarnagar after Their love affair
lado - फोटो : अमर उजाला

गांव और अपनों की बात होती है तो मोनी की आंखें बरसने लगती हैं। उन आंखों में अपनी मिट्टी से दूर होने की टीस साफ दिखती है। सिल्लू घरवालों से मिलने गांव चला जाता है लेकिन मोनी वहां कदम भी नहीं रख सकती। उसके जाते ही बवाल हो जाता है। 

loader


सारी बंदिशें उसी के लिए हैं। वह गांव जाएगी तो वहां की लड़कियों को अपनी तरह बिगाड़ देगी। गांव वालों की यही सोच है जिसके आगे मोनी विवश है। बेबस युवती कहती है, कोई किसी को नहीं बिगाड़ सकता। बस, लोग नाम दे देते हैं। उन्हें लगता है, मेरे जाने से गांव का माहौल खराब हो जाएगा। इसलिए पांच साल में चाहकर भी दो किमी की दूरी तय नहीं कर पाई। सिल्लू और मोनी गांव लौटना चाहते हैं पर पंचायत के फैसले के आगे बेबस हैं।

#Lado, Panchayat ordered daughters to leave the village in Muzaffarnagar after Their love affair
पुरकाजी निवासी सिल्लू - फोटो : अमर उजाला
मुजफ्फरनगर के अब्दुलपुर गांव, पुरकाजी निवासी मोनी और सिल्लू ने पांच साल पहले गांव से भागकर शादी की थी। दोनों अनुसूचित जाति से हैं। लड़के के परिजन मोनी को घर में रखने को तैयार थे पर गांव ने साफ मना कर दिया। तब से दोनों भौजाहेड़ी में रह रहे हैं। उनका चार महीने का बेटा भी है। अब तक चार बार घर बदल चुके हैं। सिल्लू मजदूरी करता है।

भौजाहेड़ी से अब्दुलपुर की दूरी करीब दो किमी है। अब्दुलपुर में हुई पंचायत ने मोनी के परिवार को धमकी दे रखी है। अगर वह आई तो उन्हें भी गांव छोड़ना पड़ेगा। मोनी के मायके वालों ने उसे गांव में आने से साफ मना कर दिया। शुरू में एक बार मोनी चली गई तो वहां लड़ाई हो गई। तब से उसने मायके में कदम नहीं रखा। उसके घर में चाचा, ताऊ और भाई हैं। सिल्लू और मोनी के घर आमने-सामने हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
#Lado, Panchayat ordered daughters to leave the village in Muzaffarnagar after Their love affair
पुरकाजी के रजत और मोहिनी - फोटो : अमर उजाला
...नहीं तो जान से मार देंगे
सेठपुरा, पुरकाजी के रजत और मोहिनी ने 29 अक्टूबर  2019 को पुलिस से सुरक्षा मांगी थी। दोनों ने 13 अक्टूबर को प्रेम विवाह किया था। मोहिनी रजत की रिश्तेदारी में है। उसके घरवालों ने सेठपुरा आकर रजत के परिवार को जान से मारने की धमकी दी।

उसके बाद रजत और उसके परिवार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करा दी। रजत ने बताया, पापा को पुलिस उठाकर ले गई। वह एक रात थाने में रहे। अगले दिन हम दोनों कोर्ट में पेश हो गए। मोहिनी ने बयान दे दिए। अब हमें कोई डर नहीं है। हम बाहर रहते हैं।
#Lado, Panchayat ordered daughters to leave the village in Muzaffarnagar after Their love affair
पुरकाजी के रजत - फोटो : अमर उजाला
सीकरी गांव के प्रदीप और मोनिका ने 2017 में गांव से भागकर शादी की थी। दोनों बाहर रहते हैं। दो साल बीत गए पर गांव का माहौल अभी भी गर्माया हुआ है। प्रदीप लड़की के घर से बातचीत करके लौट रहे थे तभी लड़की के घरवालों ने घेर लिया। घर की महिला सदस्यों ने साफ कहा, लड़की यहां नहीं आनी चाहिए। अगर ऐसा हुआ तो मेरे बेटों का नाश हो जाएगा। वे उसे मार डालेंगे।
विज्ञापन
#Lado, Panchayat ordered daughters to leave the village in Muzaffarnagar after Their love affair
पुरकाजी निवासी मोनी अपने बेटे के साथ। - फोटो : अमर उजाला
दो साल से प्रदीप और मोनिका गांव नहीं लौटे। प्रदीप कहता है, सारी चीजें खत्म हो गईं। लड़की के घरवालों ने मेरे खिलाफ रिपोर्ट की थी। मैं हाईकोर्ट से स्टे ले आया। मोनिका ने मेरे पक्ष में बयान दिए। तब से हमें किसी ने परेशान नहीं किया। मैं गांव जाने को कहता हूं पर मोनिका डरती है। 
विज्ञापन
अगली फोटो गैलरी देखें

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

Followed