आमतौर पर करवाचौथ पर सिर्फ महिलाएं ही व्रत रखी हैं, लेकिन जैसे-जैसे माहौल बदल रहा है, वैसे-वैसे अब करवाचौथ का व्रत पति भी अपनी पत्नी की लंबी आयु के लिए व्रत रखने लगे हैं। इस व्रत के दौरान किसी ने अपने हाथों से पत्नी का पसंदीदा खाना बनाया तो किसी ने घरवालों से छिपाकर पत्नी के लिए करवाचौथ का व्रत रखा। देखें तस्वीरें:-
बीवी के लिए बनाया खाना, तो किसी ने बिना बताए रखा व्रत, करवाचौथ पर पत्नियों के लिए उमड़ा पतियों का प्रेम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सबसे छुपाकर रखा व्रत
सचिन राठी का कहना है कि पहले करवा चौथ पर मैंने सोचा कि सिर्फ बीवी ही व्रत क्यों रखें। मुझे भी उसका साथ और लंबी उम्र चाहिए। इसलिए इस बार व्रत रखा।
बीवी के लिए खुद बनाया खाना
विकास कुमार का कहना था कि पहले करवाचौथ पर मैं खुश था। उसे देखकर सोचता रहा कि सारा दिन कैसे भूखी रहेगी। मैं बीवी के पास गया और कहा कि तुम दुल्हन की तरह सजना। व्रत खोलने के बाद मैंने अपने हाथों से बीवी को खाना खिलाया।
बिना बताए रख लिया व्रत
बबलू मलिक का कहना है कि जब सुबह उठा तो पत्नी बबीता लाल जोड़े में तैयार हो रही थी। इतना प्यार देखकर उसे बिना बताए मैंने भी व्रत रख लिया, लेकिन इसके बाद भूख भी बहुत लगी। बीवी को पता लगा तो उसने बहुत गुस्सा किया पर मैंने प्यार से मना भी लिया।
पत्नी मायके मेें और मै घर पर रहा व्रत
सोनू का कहना था कि बीवी पहले करवाचौथ पर अपने मायके जाती है। तो मैं पूरा दिन उसके साथ नहीं रह पाया। इसलिए मैने भी अपने घर पर व्रत रखा। बाद में दोनों ने वीडियों कॉल से व्रत खोला।