फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कैराना-नूरपुर उपचुनाव: 100 से ज्यादा बूथों पर EVM खराब, मतदाताओं का हंगामा, देखें तस्वीरें

Mon, 28 May 2018 08:57 PM IST
यूपी अमर उजाला ब्यूरो, शामली
यूपी अमर उजाला ब्यूरो, शामली Updated Mon, 28 May 2018 08:57 PM IST
विज्ञापन
kairana and Noorpur byelection: 100 machines spoiled, SP blames BJP, see photos
कैराना उपचुनाव - फोटो : अमर उजाला

उत्तर प्रदेश में कैराना लोकसभा और नूरपुर विधानसभा सीट के उपचुनाव के लिए सोमवार सुबह 7 बजे से वोटिंग शुरू हुई। सुबह 9 बजे तक कैराना में 9 प्रतिशत तो वहीं नूरपुर में भी नौ प्रतिशत मतदान हुआ। वहीं कैराना और नूरपुर में 100 से ज्यादा मशीनें खराब होने की शिकायतें अब तक सामने आ चुकी है। जिसके के विरोध में लोगों ने हंगामा किया। वहीं सपा ने आरोप लगाया कि हार के डर से बीजेपी ईवीएम में खराबी कराने की साजिश रच रही है।

kairana and Noorpur byelection: 100 machines spoiled, SP blames BJP, see photos
वोटिंग के लिए लाइन में लगे लोग - फोटो : अमर उजाला

सपा ने इस संबंध में निर्वाचन आयोग से भी शिकायत की है। सपा प्रवक्ता राजेंद्र चौधरी ने कहा कि कैराना और नूरपुर में बीजेपी की हार तय है। लिहाजा वह सरकारी मशीनरी का दुरूपयोग कर ईवीएम खराबी की साजिश रच रही है।

kairana and Noorpur byelection: 100 machines spoiled, SP blames BJP, see photos
कैराना उपचुनाव - फोटो : अमर उजाला

बता दें कि नूरपुर विधानसभा उपचुनाव में सोमवार सुबह सात बजे से मतदान प्रक्रिया शुरू हुई। सुबह से ही वोट डालने के लिए भीड़ शुरू हो गई। मतदान के शुरू में ही ईवीएम की तकनीकी खराबी की सूचनाएं सामने आए। वहीं शामली शहर में चार बूथों पर आठ बजे तक वोटिंग शुरू नहीं ही सकी। उधर, सरसावा क्षेत्र में मतदान सुबह 7 बजे आरम्भ हो गया। लेकिन कुछ जगहों पर वीवीपेट मशीन सही नहीं लग पायी थी जिसे बाद में ठीक कर दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
kairana and Noorpur byelection: 100 machines spoiled, SP blames BJP, see photos
कैराना उपचुनाव - फोटो : अमर उजाला

नकुड़ के पूर्व माध्यमिक विद्यालय नंबर 2 में बनाये गये बूथ नंबर 9 की मशीन खराब हो गई। जिससे काफी देर तक वोटिंग का काम बाधित रहा। करीब एक घंटा इंतजार करने के बाद दर्जनों मतदाता वापस घर लौटे। अभी तक भी मशीन नहीं बदली गई।

विज्ञापन
kairana and Noorpur byelection: 100 machines spoiled, SP blames BJP, see photos
कैराना उपचुनाव - फोटो : अमर उजाला

नानौता के गांव भनेड़ा खेमचन्द बूथ पर ईवीएम खराबी से 40 मिनट लगभग मतदान बाधित रहा। इसके बाद दूसरी मशीन मंगवाई गई और मतदान चालू कराया गया। नानौता काशीपुर गांव में बूथ नंबर 296 पर मशीन खराबी के चलते मतदान रुका। गांव बकड़ौली में बूथ नम्बर 309 में सुबह से तीन मशीन बदली गयी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed