फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Janmashtami: स्कूलों में जन्माष्टमी की धूम, बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों से बांधा समां, तस्वीरें

Fri, 23 Aug 2019 01:33 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Fri, 23 Aug 2019 01:33 PM IST
विज्ञापन
Janmashtami 2019: Dance competition in many schools on janmashtami festival at Meerut
जन्माष्टमी के अवसर पर कार्यक्रम - फोटो : अमर उजाला

मेरठ के स्कूलों में जन्माष्टमी के अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम रही। बच्चे कृष्ण राधा के रूप में आए। छात्र-छात्राओं ने एक से बढ़कर एक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। वहीं मच गया शोर सारी नगरी में, मैय्या यशोदा तेरा कन्हैया आदि गीतों पर डांस कर मनमोह लिया।

Janmashtami 2019: Dance competition in many schools on janmashtami festival at Meerut
जन्माष्टमी के अवसर पर कार्यक्रम - फोटो : अमर उजाला

मोदीपुरम स्थित विनायक विद्यापीठ में कार्यक्रम का शुभारंभ प्राचार्या डॉ. उर्मिला मोरल ने भगवान श्रीकृष्ण को माखन-मिशरी का भोग लगाकर किया। इसके बाद बीएससी बॉयोटेक्नोलॉजी प्रथम वर्ष की छात्रा सलोनी ने श्रीकृष्ण के जीवन पर प्रकाश डाला। छात्रा इशिता शर्मा ने विचार व्यक्त किए। संचालन वंदना धीमान ने किया। कोऑर्डिनेटर मनोज कुमार, विकास कुमार, डॉ. आदेश, दीपिका शर्मा मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें: कृष्ण जन्माष्टमी पर 5.25 हजार साल बाद मध्य रात्रि को बन रहा अद्भुत योग, इसलिए है खास

Janmashtami 2019: Dance competition in many schools on janmashtami festival at Meerut
जन्माष्टमी के अवसर पर कार्यक्रम - फोटो : अमर उजाला

डांस प्रतियोगिता हुई
गार्गी गर्ल्स स्कूल के किंडरगार्टन विभाग में जन्माष्टमी के अवसर पर डांस प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। शुभारंभ प्रधानाचार्या डॉ. अनुपमा सक्सेना ने किया। प्रतियोगिता में नर्सरी कक्षा में शिवांक चौधरी पहले, शताक्षी दूसरे व राधा सिंह तीसरे स्थान पर रहीं। एलकेजी में पर्ल गुप्ता पहले, वैष्णवी दूसरे, सौम्या तीसरे स्थान पर रहीं। यूकेजी-ए में हर्षा ने पहला, शिदिक्षा ने दूसरा, सार्थक ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। यूकेजी-बी में वीरा पहले, लव्या दूसरे व निहाल सिंह तीसरे स्थान पर रहीं। निर्णायक मंडल में उप-प्रधानाचार्या डॉ. बाग्मिता, डॉ. शैलश शर्मा, कृति शर्मा शामिल रहीं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Janmashtami 2019: Dance competition in many schools on janmashtami festival at Meerut
जन्माष्टमी के अवसर पर कार्यक्रम - फोटो : अमर उजाला

रोटरी क्लब ने जन्माष्टमी मनाई
रोटरी क्लब मेरठ द्वारा आबूलेन स्थित भगवान पैलेस में मासिक सभा स्वतंत्रता दिवस व जन्माष्टमी उत्सव के रूप में मनाई गई। विश्व शांति के लिए दो मिनट का मौन रखा गया। इसके बाद अध्यक्ष डॉ. विशाल शर्मा ने सदस्यों का स्वागत किया। संयोजक नीरज कुमार व रेनू कर्णवाल द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम का संचालन किया। शुभारंभ सृष्टि जैन के वंदे मातरम् पर मनमोहक नृत्य से हुआ। सुभ्रा, गरीमा ने डांस किया, वान्या नारायण ने देशभक्ति गीत प्रस्तुत किया। कृष्ण जन्म पर डॉ. विशाल शर्मा, अविशि जैन ने कार्यक्रम प्रस्तुत किया। अध्यक्ष डॉ. विशाल शर्मा, सचिव आकाश जैन ने अगस्त में जन्मदिन व वैवाहिक वर्षगांठ मनाने वाले सदस्यों को बधाई दी। इस दौरान रितू गर्ग, उज्ज्वल जैन, तृप्ति मित्तल, तारा अग्रवाल, वृंदा गोयल, कुसुम बंसल, रेनु कर्णवाल मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें: यहां टूटा था अर्जुन का अभिमान, श्रीकृष्ण ने ली थी राजा मोरध्वज की परीक्षा

विज्ञापन
Janmashtami 2019: Dance competition in many schools on janmashtami festival at Meerut
जन्माष्टमी के अवसर पर कार्यक्रम - फोटो : अमर उजाला

भजन संध्या का आयोजन किया
मोदीपुरम स्थित किरपालु महाराज के आश्रम में जन्माष्टमी की पूर्व संध्या पर भजन संध्या का आयोजन किया गया। शुभारंभ कैंट विधायक सत्यप्रकाश अग्रवाल ने किया। यह कार्यक्रम दो दिन तक होगा। निश्चल त्यागी, पार्षद विक्रांत ढाका, भाजपा अनुसूचित मोर्चा क्षेत्रीय अध्यक्ष हरेंद्र कुमार, ज्योत्सना माहेश्वरी आदि मौजूद रहे।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed