{"_id":"5c687dc1bdec227374275bd6","slug":"jammu-pulwama-terror-attack-villagers-pay-tribute-to-martyr-amit-and-pradeep","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"...जब शहीदों के पार्थिव शरीर को देख पड़ा पूरा गांव, भावुक कर देंगी ये 7 तस्वीरें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
...जब शहीदों के पार्थिव शरीर को देख पड़ा पूरा गांव, भावुक कर देंगी ये 7 तस्वीरें
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली
Published by: कपिल kapil
Updated Sun, 17 Feb 2019 02:46 AM IST
विज्ञापन
1 of 7
अंतिम विदाई
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
पुलवामा में आतंकी हमले में शहीद हुए सीआरपीएफ के जवान प्रदीप और अमित का पार्थिव शरीर देख पूरा गांव रो पड़ा। गमगीन माहौल में अमित और प्रदीप का अंतिम संस्कार हुआ। वहीं केंद्रीय विदेश राज्यमंत्री जनरल वीके सिंह समेत कई मंत्री और नेताओं ने भी पहुंचकर श्रद्धांजलि दी।
2 of 7
शहीदों को अंतिम विदाई
- फोटो : अमर उजाला
शुक्रवार रात से ही हजारों लोग शहर के रेलपार कालोनी निवासी शहीद अमित और बनत कस्बे के शहीद जवान प्रदीप के घर के बाहर जुटे थे।
3 of 7
अंतिम विदाई
- फोटो : अमर उजाला
शनिवार सुबह करीब छह बजे जैसे ही दोनों के शव उनके घर पहुंचे। दोनों के घर के पास ही प्रशासनिक स्तर पर एक भव्य पंडाल बनवाया गया था। जहां शहीदों को श्रद्धांजलि देने लोगों का सैलाब उमड़ पड़ा। बच्चों और युवाओं के हाथों में तिरंगे थे और हर किसी की आंखें नम थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 7
विलाप करते परिजन
- फोटो : अमर उजाला
करीब सुबह करीब नौ बजे बनत गांव में शहीद प्रदीप की अंतिम यात्रा शुरू हुई। गांव की गलियों में जब तक सूरज चांद रहेगा प्रदीप तेरा नाम रहेगा। हिंदुस्तान जिंदाबाद, पाकिस्तान मुर्दाबाद और जवानों की शहादत का बदला लो बदला लो के नारे गूंज रहे थे। श्मशान घाट पर पूरे राजकीय और सैनिक सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया। प्रदीप के बडेे़ बेटे सिद्धार्थ ने मुखाग्नि दी। सीआरपीएफ के जवानों की गारद ने फायर किए और सशस्त्र सलामी दी।
विज्ञापन
5 of 7
विलाप करते परिजन
- फोटो : अमर उजाला
इसके बाद पूर्वाह्न 11 बजे शामली रेलपार कालोनी में अमित के शव जनता दर्शन और श्रद्धांजलि के बाद शव यात्रा शुरू हुई। इस दौरान कुछ लोगों ने प्रदीप की समाधि स्थल की मांग उठा दी और प्रशासन द्वारा निर्धारित नगरपालिका के श्मशान में अंतिम संस्कार से इंकार कर दिया। इसे लेकर दो घंटे तक शव यात्रा रास्ते में ही रुकी रही।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।