फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

फिल्म 'पानीपत' के विरोध में घेरा सिनेमाघर, नहीं चलने दिया 'शो', सबूत हैं ये तस्वीरें

Wed, 11 Dec 2019 12:03 AM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली Published by: कपिल kapil Updated Wed, 11 Dec 2019 12:03 AM IST
विज्ञापन
Jaat community protest against Panipat film in Shamli city of Uttar Pradesh
फिल्म पानीपत के विरोध में प्रदर्शन - फोटो : अमर उजाला

फिल्म पानीपत में महाराजा सूरजमल के चरित्र को तोड़-मरोड़कर दिखाए जाने का आरोप लगाते हुए उप्र जाट महासभा ने विजय सिनेमा पर हंगामा-प्रदर्शन किया। जाट समाज के लोगों ने कहा कि फिल्म में महाराजा सूरजमल का गलत रोल दिखाया गया है, जिससे समाज की भावनाएं आहत हुई है। सिनेमा घर में नहीं चलने दिया 'शो', आगे देखें तस्वीरें-

Jaat community protest against Panipat film in Shamli city of Uttar Pradesh
पानीपत - फोटो : Social Media

वहीं विरोध को देखते हुए एहतियात के तौर पर सिनेमा में पहले से ही फिल्म का प्रसारण रोका गया था। लोगों ने फिल्म का पोस्टर भी उतरवा दिया। सिनेमा संचालक के फिल्म का प्रसारण न करने के आश्वासन पर लोग चले गए। इससे पहले उन्होंने कलक्ट्रेट में विरोध दर्ज कराते हुए डीएम को राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा।

Jaat community protest against Panipat film in Shamli city of Uttar Pradesh
फिल्म पानीपत के विरोध में प्रदर्शन - फोटो : अमर उजाला

शामली में मंगलवार को उप्र जाट महासभा के कार्यकर्ता बत्तीसा खाप के चौधरी बाबा सूरजमल के नेतृत्व में विजय सिनेमा पर पहुंचे। उन्होंने फिल्म के विरोध में सिनेमा पर हंगामा-प्रदर्शन किया। सूचना मिलने पर कोतवाली प्रभारी सुभाष सिंह राठौर पुलिस बल के साथ पहुंचे और उन्हें समझाकर शांत किया। जाट समाज के लोगों ने कहा कि फिल्म में महाराजा सूरजमल के चरित्र को गलत तरीके से दिखाकर अपमान किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Jaat community protest against Panipat film in Shamli city of Uttar Pradesh
फिल्म पानीपत के विरोध में प्रदर्शन - फोटो : अमर उजाला

बाबा सूरजमल ने कहा कि फिल्म में महापुरुषों के तथ्यों को तोड़-मरोड़कर दिखाया गया, जिसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इस तरह की हरकत से समाज को बांटने की कोशिश की गई है। हंगामे को देखते हुए सिनेमा कर्मचारियों ने फिल्म के पोस्टर को हटा दिया। हालांकि विरोध को देखते हुए दोपहर के 12 से तीन बजे वाले शो को बंद रखकर उसके टिकट नहीं दिए गए थे। सिनेमा के मैनेजर सतीश धीमान ने फिल्म का प्रसारण न होने का आश्वासन दिया।

विज्ञापन
Jaat community protest against Panipat film in Shamli city of Uttar Pradesh
पोस्टर भी हटवाए - फोटो : अमर उजाला

सिनेमा के मैनेजर ने बताया कि दोपहर का पहला शो एहतियात के तौर पर पहले से बंद करने का निर्णय ले लिया गया था। पानीपत फिल्म को हटाकर दूसरे शो में तीन बजे से अन्य फिल्म का प्रसारण किया गया है। इस अवसर पर देवराज पहलवान, चौ. सोमपाल, चौ. धर्मवीर सिंह, हर्ष निर्वाल, सन्नी बधेव, सतबीर सिंह, अमरदीप, अजीत पंवार, अरुण तोमर, मोनू, मनीष मुखिया, रोहित देशवाल और विक्की आदि मौजूद रहे।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed