फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

International Yoga Day 2019: इन महिलाओं ने योग से रोगों को दी मात, 60 साल की उम्र में कोई रोग नहीं

Fri, 21 Jun 2019 02:26 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Fri, 21 Jun 2019 02:26 PM IST
विज्ञापन
International Yoga Day 2019: These women ended their diseases by yoga in Meerut
योग करती महिलाएं - फोटो : अमर उजाला

मेरठ शहर में कई ऐसी कई महिलाएं हैं जिन्होंने योग साधना से अपने जीवन को साधा है। नियमित रूप से योगाभ्यास कर इन महिलाओं ने अपने जीवन को निरोग किया है। स्वयं ही नहीं परिवार के अन्य लोगों को भी योग के लिए प्रेरित करती हैं। पिछले 10 वर्षों से लगातार योग की शरण में होने के कारण ये महिलाएं नए आत्मविश्वास से लबरेज हैं।

International Yoga Day 2019: These women ended their diseases by yoga in Meerut
योग करती महिला - फोटो : अमर उजाला

60 वर्ष की आयु में नियमित योग 
एल ब्लॉक शास्त्रीनगर निवासी राज शर्मा पिछले 10 वर्षों से योग से जुड़ी हैं। 60 वर्षीय राज शर्मा योग विज्ञान संस्थान से जुड़ी हैं और प्रतिदिन सुबह 5 बजे योग शाखा में सम्मिलित होती हैं। तुलासन, उष्ट्रांगासन से लेकर भुजंगासन जैसे कठिन आसन भी राज शर्मा बहुत कुशलता से लगाती हैं। इस आयु में पूरी तरह स्वस्थ हैं। राज शर्मा कहती हैं ये योग की महिमा है जो इस उम्र में भी कोई रोग नहीं है।

International Yoga Day 2019: These women ended their diseases by yoga in Meerut
कांता बख्शी - फोटो : अमर उजाला

योग से दी बीमारी को मात
एच ब्लॉक शास्त्रीनगर निवासी कांता बख्शी पिछले 5 सालों से नियमित रूप से योग साधिका हैं। कांता कहती हैं कि जब योग करना प्रारंभ किया था तो थोड़ी परेशानी हुई। परंतु नियमित अभ्यास ने मुझे परिपक्व बना दिया। अब कोई भी आसन हो भलीभांति लगा लेती हूं। जिस दिन योगाभ्यास न करूं तो कुछ अधूरापन से महसूस होता है। कांता रक्तचाप से परेशान थी काफी दवाएं कराई लेकिन लाभ नहीं मिला तब उन्होंने योगाभ्यास प्रारंभ किया। अब ठीक हूं।

विज्ञापन
विज्ञापन
International Yoga Day 2019: These women ended their diseases by yoga in Meerut
सुदेश कक्कड़ - फोटो : अमर उजाला

योग ने दी चाल को मजबूती
एच ब्लॉक शास्त्रीनगर निवासी सुदेश कक्कड़ की चाल को योग ने नई मजबूती प्रदान की है। सुदेश कक्कड़ कहती हैं कि 25 साल से पैरों में परेशानी थी। नसों में दर्द होने के कारण चलने में बहुत दिक्कत होती थी। पैरों में हर समय दर्द रहता था, तब चिकित्सकों ने योग करने की सलाह दी। तीन साल से नियमित तौर पर योग से जुड़ी तो सारी समस्या स्वत: दूर हो गई। अब आसानी से चल फिर लेती हूं, पूर्णतया: स्वस्थ हो कोई परेशानी नहीं।

विज्ञापन
International Yoga Day 2019: These women ended their diseases by yoga in Meerut
योग करते दोनों भाई - फोटो : अमर उजाला

दोनों भाइयों ने पहचानी योग की ताकत
बलवंत नगर निवासी सेरेब्रल पाल्सी से पीड़ित आयुष-पीयूष गोयल दोनों भाइयों को भी योग करने से काफी लाभ मिला है। आयुष-पीयूष कहते हैं हमारे भारतीय दर्शन में योग एक अति महत्वपूर्ण शब्द है। आत्मदर्शन से लेकर समाधि तक योग का व्यापक महत्व है। जन्म से सेरेब्रल पाल्सी नामक आसाध्य रोग से ग्रस्त है’। सेरेब्रल पाल्सी जन्म के समय होने वाला असाध्य रोग है। दोनों भाई प्रतिदिन प्राणायाम, वज्रासन, भुजंगासन करते हैं। इससे हमारी सुप्त चेतना शक्ति का विकास होता है सुप्त तंतुओं का पुन: निर्माण होता है।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed